फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People are troubled by mud and slippery condition on Dunka-Dhaneli road, protest

Bareilly News: दुनका-धनेली रोड पर कीचड़, फिसलन से लोग परेशान, प्रदर्शन

Mon, 30 Jun 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by mud and slippery condition on Dunka-Dhaneli road, protest
दुनका। नागा बाबा की मढ़ी से बाल्मीकि बस्ती होते हुए धनेली को गए रोड पर कीचड़ और फिसलन की वजह से लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन विभाग ने रोड ठीक कराने की अभी तक सुध नही ली है। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बारिश होने के बाद रोड पर पूरी तरह से पानी भर गया है। नालियां चोक होने के कारण लोगों को गंदे पानी में निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि दुनका कस्बे में होकर धनेली तक लगभग छह किलोमीटर रोड पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है, लेकिन दुनका नागा बाबा की मढ़ी से लेकर कस्बे में डेढ़ किलोमीटर रोड जर्जर हालत में है। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन एक लंबे अर्से से विभाग द्वारा रोड की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्राम पंचायत की ओर से बीच-बीच में ईंट आदि डालकर रास्ता बनाई गई है, लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा कोई मरम्मत कार्य नहीं कराने से लोग परेशान हैं। फिसलन के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव के जुबैर अहमद, मो. यूसुफ, शकील अहमद आदि ने प्रदर्शन कर सड़क को ठीक कराने की गुहार लगाई है। लोग प्रधान पर सफाई नहीं आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को उनके नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। संवाद
विज्ञापन

--
ग्राम प्रधान ने आरोप को बताया निराधार

ग्राम प्रधान अफसर अहमद ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन सफाई कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही है। आरोप निराधार है। सड़क वास्तविकता में जर्जर हालत में है। पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत होने के कारण ग्राम निधि से ठीक नहीं कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed