फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People and cities with the letter 'V' name can suffer

राहु से पीड़ित हो सकते हैं ‘व’ अक्षर के नाम वाले लोग और शहर

Sun, 06 Dec 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
People and cities with the letter 'V' name can suffer
rahu - फोटो : demo photo
बरेली। छह दिसंबर से व अक्षर के नाम वाले लोग और शहरों के राहु ग्रह से पीड़ित होने की आशंका है। उनमें संक्रामक रोग बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। यह प्रभाव 18 महीने तक रहेगा।
विज्ञापन

विश्व पंचांग काशी हिंदू विश्व विद्यालय के अनुसार छह दिसंबर से राहु अपनी वक्र गति से वृष राशि में आएगा। यह 18 महीने तक प्रभावित रहेगा। इनमें व अक्षर के नाम के लोग, शहर, देश, उद्योग आदि प्रभावित रहेंगे। उसके बाद ओ, ए, उ, इ अक्षर के नाम वाले भी धीमी गति से प्रभावित होंगे। 24 फरवरी से 15 अप्रैल तक राहु और मंगल वृृष राशि में एक साथ होंगे। इस कारण लोग हवा के जरिये फैलने वाले रोग से पीड़ित होंगे। संक्रमण से फैलने वाले बुखार से पीड़ित होने वालों की संख्या भी ज्यादा रहेगी। 28 दिसंबर से शनि और गुरू एक साथ मकर राशि में होंगे जो 15 मार्च तक एक साथ रहेंगे। शनि और गुरू का एक साथ मकर राशि में पहुंचना अर्थ व्यवस्था में गिरावट लाएगा। जिससे पीड़ित लोगों को धन की समस्या होगी। साथ ही बेवजह भ्रमण करना पड़ेगा, वृद्धों और बच्चों के दवाई की जरूरत पड़ेगी। इससे बचने के लिए घर में हवन आदि करना होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पांडेय ने बताया कि हवन होने से घर में बीमारियां निम्न स्तर पर रहती हैं। संक्रमण के बचने के लिए लोगों को बुद्धि से काम लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed