फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pension scam of Rs 1.23 crore exposed: Neeraj

1.23 करोड़ रुपये के पेंशन घोटाले को किया बेनकाब : नीरज

Wed, 04 Feb 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Pension scam of Rs 1.23 crore exposed: Neeraj
आंवला के सपा सांसद ने कहा- व्यवस्था की पोल खुली, केंद्र सरकार ने चुप्पी साधी
विज्ञापन


बरेली। आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा में पूछे गए उनके सवाल से पेंशन योजनाओं में बड़े फर्जीवाड़े की परतें खुल गई हैं। उन्होंने पूछा था कि क्या बरेली और आंवला क्षेत्र में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जीवित लोगों को मृत दिखाते हुए विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में करीब 1.23 करोड़ रुपये के गबन की जानकारी सरकार को है। देश भर में ऐसे कितने मामले सामने आए हैं और भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था बनाई जा रही है?

सपा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने लिखित उत्तर में यह तो स्वीकार किया कि विधवा पेंशन योजना के तहत 51 फर्जी मामले पकड़े गए हैं। इनमें 18.02 लाख रुपये की पेंशन राशि वितरित की गई। सरकार ने यह भी बताया कि इन मामलों में पेंशन रोक दी गई है और वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मगर, 1.23 करोड़ रुपये के आरोप पर केंद्र सरकार ने सीधे जवाब देने के बजाय आंकड़ा घटाकर पेश किया।
विज्ञापन

इससे पूरे मामले की गंभीरता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह भी नहीं बताया कि पिछले पांच वर्षों में देश भर में फर्जी पेंशन से संबंधित कुल कितने मामले पकड़े गए। कितनी धनराशि की रिकवरी हुई और दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोवंश संरक्षण आयोग गठित करने की मांग की
बरेली। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने केंद्र सरकार से गोवंश संरक्षण आयोग गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से किसानों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा। सपा सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र आंवला सहित देश भर में गोवंश सड़कों पर परेशान हो रहा है। जहां गोवंश संरक्षण केंद्र बनाए गए हैं वहां गाय भूखों तड़पकर मर रही हैं। इसे लेकर हमारे अन्नदाता किसान दुखी और परेशान हैं। अभी हाल ही में आंवला क्षेत्र में गोशाला के अंदर भूख व बीमारी के कारण 25 गाय मर गईं, जो दुखद है। इसलिए सरकार से मांग है कि देश में एक गोवंश संरक्षण आयोग बनाया जाए, जो इस समस्या का निवारण करे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed