फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pen stands, table lamps and vases made from water hyacinth are attracting people.

Bareilly News: जलकुंभी से बने पेन स्टैंड, टेबल लैंप व फूलदान लोगों को कर रहे आकर्षित

Sun, 12 Oct 2025 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Pen stands, table lamps and vases made from water hyacinth are attracting people.
बरेली। रामपुर गार्डन स्थित अर्बन हाट एंड हैंडीक्राप्ट सेंटर में यूपी ट्रेड शो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जहां ग्रामीण और शहरी वर्ग की महिला समूहों ने भी स्टॉल लगाए हैं। जो आगंतुकों का मन मोह रहे हैं। कहीं जलकुंभी से बने सामान के स्टॉल आने जाने वालों का दिल जीत रहे हैं तो कहीं जूट, लकड़ी और बांस का सामान भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। शिल्पगाथा एनजीओ की ओर से जलकुंभी से बने आकर्षक सामान के स्टाल लगाए। जिसमें जलकुंभी से बने पेन स्टैंड, ऑर्गनाइजर, फूलदान, नैपकिन स्टैंड, टेबल लैंप आदि शामिल हैं। एनजीओ की सदस्य आरती ने बताया ये जलकुंभी तालाब से निकाली गई है, जिसे सुखाकर हम सजावट का सामान बना सकते हैं, ये सामान केवल हमारा समूह बनाता है।
विज्ञापन

जिसकी ट्रेनिंग भी हम अन्य महिलाओं को दे रहे हैं। ये सामान पर्यावरण के अनुकूल है। वहीं लवली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बांस से तैयार किए हुए आकर्षक वॉल हैंगिंग भी दीवारों की शोभा बढ़ाने वाले हैं। इसके अलावा पिंकी स्वयं सहायता समूह के लकड़ी का बना सजावट का सामान भी लोगों का मन मोह रहा है। जिसे कारीगरों से बनवाकर उस पर पॉलिश कर महिलाएं बेचती हैं। जिसमें शृंगारदान, चूड़ी बॉक्स, शीशा रखने का स्टैंड आदि मेले में पहुंचे दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed