फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pedestrians crossing a muddy road

Bareilly News: कीचड़युक्त मार्ग से गुजर रहे राहगीर

Mon, 04 Aug 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians crossing a muddy road
सिरौली। नगर पंचायत प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर गड्ढों में मिट्टी डालकर पाट दिया है, लेकिन बरसात में यह मार्ग अब कांवड़ियों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इससे पूर्व अधिकारियों को सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए आदेश दिए गए थे, लेकिन सिरौली में कई जगहों पर मिट्टी डालकर अस्थायी तौर पर खानापूरी की गई। अब बारिश से दोबारा जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीर और कांवड़िये कीचड़युक्त मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। आंवला रोड पर भोदुताल तक 100 मीटर सड़क नगर पंचायत में आती है। इस पर कछला से हजारों कांवड़िये गुजरने के साथ जिले के अफसर भी गुजरते हैं। बारिश के बाद यह मार्ग खस्ताहाल हो गया है। बारिश से इस मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed