फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pay house tax from home get ten perecent discount in Bareilly

घर बैठे जमा करें हाउस टैक्स: 10 प्रतिशत पाएं छूट, इस शहर के लोगों को चक्रवृद्धि ब्याज से भी मुक्ति

Thu, 13 Jun 2024 08:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 08:02 AM IST
सार

बरेली शहरवासी अब घर बैठे अपना हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। कर वसूलने के लिए डोर-टू-डोर कर्मचारी पहुंचेंगे। इसके साथ ही जुलाई तक संपत्ति कर में 10 प्रतिशत छूट का लाभ दिया गया है।

विज्ञापन
Pay house tax from home get ten perecent discount in Bareilly
मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अब घर बैठे नगर निगम का गृहकर (हाउस टैक्स) जमा किया जा सकेगा। इसके लिए डोर-टू-डोर कर वसूलने कर्मचारी पहुंचेंगे। इसके अलावा आपत्ति जताने पर 24 घंटे में गलत बिल का निस्तारण भी किया जाएगा।

विज्ञापन


महापौर डॉ. उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को बताया कि शहर में जीआईएस सर्वे के माध्यम से 82,897 नए भवन टैक्स के दायरे में आए हैं। इसके साथ ही अब 2,28,385 लाख करदाता शहर में हो गए हैं। इन करदाताओं को गृहकर जमा करने में दिक्कत न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा नगर निगम को टैक्स जमा करने के लिए 100 पॉस मशीनें दे रहा है, जो प्रत्येक वार्ड में किसी न किसी प्रमुख स्थान पर लगाई जाएंगी। ज्यादा बड़े वार्डों में दो मशीनें लगेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही महीने में एक बार निरीक्षक डोर-टू-डोर गृहकर जमा करने का अभियान भी चलाएंगे। यही नहीं अब पॉस मशीनों के साथ ही शहर में स्थित 150 बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्रों में भी गृहकर जमा किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने इसके लिए प्रापर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम (पीटीएमएस) से बिल जारी करना शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 प्रतिशत की मिलेगी छूट 
नगर आयुक्त के मुताबिक जुलाई तक संपत्ति कर में 10 प्रतिशत छूट का लाभ दिया गया है। इसके साथ ही अगस्त से सितंबर तक साढ़े सात प्रतिशत, अक्टूबर से नवंबर तक पांच प्रतिशत छूट रहेगी। डिजिटल पेमेंट करने पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

नहीं देना होगा चक्रवृद्धि ब्याज 
महापौर डॉ. उमेश गौतम के अनुसार अब बरेली शहरवासियों को टैक्स पर चक्रवृद्धि ब्याज नहीं देना होगा। ये अब तक का नगर निगम बोर्ड का सबसे बड़ा फैसला है। वहीं अब तक 1,45,488 कर दाताओं में से सिर्फ 30 हजार भवन स्वामी ही कर अदा करते थे, जबकि जीआईएस सर्वे के बाद पता चला कि 82897 लोगों के पास कर बिल पहुंचता ही नहीं था। ऐसे में छूटे लोगों को भी कर व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है। अब इसी साल में निगम का 45 करोड़ का राजस्व जमा करने का लक्ष्य है।

ऑनलाइन ये मिलेंगी सुविधाएं
शहरवासी वेबसाइट- ptms-citizen.nagarnigambareilly.com को लॉगिन कर गृहकर आदि की सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
भवन कितना बना हुआ है, उसकी गणना का प्रकार, संपत्ति का विवरण/नोटिस देख सकेंगे।
हर भवन का फोटो ऑनलाइन अपलोड होगा।
पुरानी आईडी से भी बिल देख सकेंगे।
बिल पर कोई आपत्ति है तो घर बैठे आपत्ति फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed