{"_id":"63029a13433bf83b0d00c446","slug":"patrol-pump-gaurd-injured-in-assault-bareilly-news-bly49507659","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के गार्ड ने टोका तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के गार्ड ने टोका तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग
विज्ञापन
बरेली। पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे गार्ड हरिद्वारी लाल के टोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से गार्ड की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली के रामपुर गार्डन निवासी अंबर गुप्ता के बुखारा मोड़ स्थित राघव पेट्रोल पंप पर शनिवार रात आंवला तहसील के गांव गिल्हौर निवासी गार्ड हरिद्वारी लाल शर्मा ड्यूटी पर तैनात थे। रात लगभग डेढ़ बजे उन्हें पंप के पास दो अनजान लोग बैठे दिखे तो उनसे वहां बैठने की वजह पूछी। उनके कोई जवाब न देने पर हरिद्वारी लाल ने दोबारा उनसे पूछताछ की तो वे झगड़ा करने लगे। इसी बीच उनमें से एक ने तमंचा निकालकर हरिद्वारी लाल पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से हरिद्वारी लाल लहूलुहान होकर गिर पड़े।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों बदमाश भाग गए। लोगों ने हरिद्वारी लाल को रामपुर गार्डन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि एक गोली पसलियों में फंस गई है। बदमाशों ने बेहद नजदीक से सीने पर गोली चलाई थी। इससे साफ है कि बदमाशों का इरादा हरिद्वारी लाल को जान से मारने का था। पुलिस घटना के बारे में जानकारी के लिए हरिद्वारी लाल के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
खराब मिले पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वे खराब मिले। पुलिस अब बदमाशों की शिनाख्त के लिए घटना स्थल के आधा किलोमीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
बेहद नजदीक से मारी गईं गोलियां
बदमाशों ने गार्ड हरिद्वारी लाल पर बेहद नजदीक से फायरिंग की थी। हरिद्वारी लाल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि गोली लगभग एक मीटर की दूरी से चलाई र्गइं हैं। इनमें एक गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी थी तो दूसरी पसलियों में। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोलियां निकाल दी हैं। हरद्वारी लाल को आईसीयू में रखा गया है।
पेट्रोल पंप के गार्ड को अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मारी हैं। गार्ड का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- राजीव कुमार, इंस्पेक्टर कैंट।