फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patients with suspicious symptoms will be closely monitored

Bareilly News: संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की होगी सघन निगरानी

Thu, 05 Jun 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Patients with suspicious symptoms will be closely monitored
बरेली। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी सेल ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड हेल्पडेस्क सक्रिय करने और संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आईडीएसपी सेल प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए हेल्पडेस्क सक्रिय करने और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शंस (सारी), इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), इम्युनोकॉंप्रोमाइज्ड, कैंसर, को-मॉर्बिडिटीज, ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मरीजों की सघन निगरानी की जाएगी। लक्षण मिलने पर एंटीजन जांच होगी। रिपाेर्ट पॉजिटिव आने और सीटी वैल्यू 25 से कम मिलने पर जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी। इससे कोरोना के स्ट्रेन का पता चल सकेगा। रैपिड रिस्पॉन्स टीम भी सक्रिय की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि अगर मरीजों की संख्या ज्यादा हुई तो दूसरे राज्यों से शहर में आने वाले लोगों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व एयरपोर्ट पर काउंटर लगाए जाएंगे। रोज मरीजों की रिपोर्ट यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। संक्रमित होम आइसोलेट होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराएं नहीं, मामूली लक्षणों का इलाज मुमकिन
डॉ. अब्बास के मुताबिक, वायरस के मौजूदा स्ट्रेन से मजबूत प्रतिरोधक क्षमता वालों को घबराने की जरूरत नहीं। हालांकि, जो पूर्व में गंभीर रोगों से ग्रसित रहे हैं, उन्हें आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। संदिग्ध लक्षण वाले लोगों से दो गज की दूरी बनाएं। हाथों को सैनिटाइज किए बिना चेहरे को न छुएं। विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श पर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed