{"_id":"64877c57883825256c0cc736","slug":"patients-in-opd-are-boiling-in-the-night-shelter-bareilly-news-c-4-bly1005-180388-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपीडी में मरीज तो रैन बसेरे में उबल रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपीडी में मरीज तो रैन बसेरे में उबल रहे तीमारदार
विज्ञापन
बरेली। चिलचिलाती धूप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। ओपीडी में मरीज उबल रहे हैं। रैन बसेरा में रहने वाले तीमारदार गर्मी से निजात के लिए घर से ही फर्राटा (स्टैंड वाला पंखा) ला रहे हैं। धूप से तप रही चादर के नीचे आयोजित शिविर की ओर लगा एसी हीट एक्सचेंजर दिव्यांगों को बेहाल कर रहा है।
पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी की वजह से लोगों में हीट स्ट्रोक के लक्षण मिल रहे हैं। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर यहां की अव्यवस्था उन्हें बेहाल कर रही है। ओपीडी के बाहर मरीज धूप में झुलसते हैं तो अंदर भारी भीड़ से जूझना पड़ रहा है। पंखों की गर्म हवा उनको राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। मरीज पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
डॉक्टर को जल्दी दिखाने के चक्कर में कतार तोड़कर आगे जाने वालों से मरीजों की नोकझोंक भी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर 976 नए पर्चे बने। 400 मरीज पुराने पर्चे पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेल, फीमेल जनरल वार्ड में पंखों के साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। यहां भर्ती मरीज की तीमारदार अफसाना ने बताया कि वार्ड में राहत रहती है पर वेटिंग एरिया में गर्म हवा से परेशानी होती है। पेट संबंधी बीमारी के इलाज के लिए पहुंचे मरीज चंद्रभान ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जताया।
जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरे में तीमारदार भी उबल रहे हैं। परिसर में लगे पंखे लोगों को राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा है। हालत यह है कि भर्ती मरीजों के तीमारदार अपने साथ फर्राटा लेकर भी पहुंच रहे हैं। तमाम तीमारदार रात में रैन बसेरे के बजाय बाहर खुले में सोकर रात बिता रहे हैं।
ओपीडी में भी लगेंगे कूलर अस्पताल में खराब पड़े वाटर कूलर को मार्च में ही ठीक करा दिया था। ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति के लिए 35 हजार के बजट से नया सबमर्सिबल पंप भी लगवाया है। वार्ड के खराब कूलरों को ठीक करा दिया है। जल्द ही ओपीडी में भी कूलर लगवा दिए जाएंगे। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी