{"_id":"666a391d8ee4152f9101de49","slug":"patient-dies-in-hospital-commotion-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102253-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बहेड़ी। शेरगढ़ चौराहे के निकट हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में दो दिन से भर्ती पथरी व पीलिया से पीड़ित मरीज की मौत हो गई। जानकारी होने पर मरीज के रिश्तेदार और अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
रुस्तम नगर ऊंचा निवासी होरीलाल पित्ताशय में पथरी और पीलिया के रोग से पीड़ित थे। 10 जून को उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को होरी लाल की सांसें थम गईं। परिजनों का आरोप है कि बुधवार सुबह तक उनकी तबीयत ठीक थी। वे टहले भी थे। दोपहर बाद जब इंजेक्शन लगाया गया। तभी उनकी हालत बिगड़ गई। उल्टी हुई और इसके बाद ही मौत हो गई।
इस मामले में अस्पताल के संचालक डा. राहुल गंगवार ने बताया कि परिजन जिस इंजेक्शन की बात कह रहे हैं। उसे पहले दिन से ही लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मरीज हेपेटाइटिस सी बीमारी की भयंकर चपेट में था। अपनी ओर से बचाने की पूरी कोशिश की गई, मगर कामयाबी नहीं मिली। संचालक ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही से इन्कार किया है। पुलिस ने परिजनों और अस्पताल प्रशासन का पक्ष जानने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद