{"_id":"67880a5729a51a96840e147c","slug":"passengers-upset-due-to-non-start-of-e-bus-service-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103977-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ई-बस सेवा शुरू न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ई-बस सेवा शुरू न होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
बिशारतगंज। निजी बसों का संचालन ठप होने के बाद से यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहे लोगों ने सांसद नीरज मौर्य को ज्ञापन देकर बरेली से वाया चाढ़पुर होकर बिशारतगंज तक ई-बस सेवा शुरू कराने की मांग की। सांसद ने बुधवार को हुई दिशा बैठक में बिशारतगंज के लिए ई-बस सेवा शुरू कराने व पीएचसी खोले जाने का मुद्दा उठाया।
नगर पंचायत सभासद रमेश यादव, दानिश खां के अलावा आसिफ अली, रोहित साहू, भुवनेश दिवाकर, राजकुमार, अतुल, मुन्ने, राम प्रकाश सहित करीब 50 लोगों के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र सांसद को देकर अवगत कराया है कि पूर्व में यहां बरेली से वाया चाढ़पुर होकर बिशारतगंज के लिए 30 से अधिक निजी बसों का संचालन हुआ करता था। गुजरे करीब तीन वर्षों से निजी बसों का संचालन ठप पड़ा है।
इस कारण कस्बा सहित क्षेत्र के गांव शिवनगर चपंतपुर, कन्धरपुर, मुशर्रफपुर, कादराबाद, मिर्जापुर, राजूपुर, शहबाजपुर, सुल्तानपुर, बमियाना, भोजपुर, रफियाबाद, ललतापुर आदि के हजारों लोगों के समक्ष यातायात की गंभीर समस्या बनी हुई है। सांसद नीरज मौर्य ने बताया कि वह पीएचसी के लिए जल्द स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे। संवाद