फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers decreased in trains, confirmed tickets easily

Bareilly News: ट्रेनों में यात्री घटे, कंफर्म टिकट आसानी से

Sun, 06 Aug 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Passengers decreased in trains, confirmed tickets easily
बरेली। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट गई है। इस वजह से बीते तीन महीने से खाली सीटों के लिए मची मारामारी अब खत्म हो गई है। आरक्षित श्रेणी के टिकट आसानी से कंफर्म हो रहे हैं। एक दो दिन पहले टिकट बुक कराने पर भी सीटें खाली मिल रही हैं। ट्रेनों में सीटें खाली होने की मुख्य वजह मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, कांवड़ यात्रा और हरियाणा के नूंह में जारी हिंसा को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल खत्म होने के साथ ही ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। इस दौरान हालात ये रहे कि कई ट्रेनों में दो-दो महीने तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे थे। छुट्टियों के सीजन के दौरान मई और जून में भी ऐसी ही हालात रहे। जुलाई के अंतिम सप्ताह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटने लगी है। मई, जून और जुलाई के पहले सप्ताह के मुकाबले अगस्त के पहले सप्ताह में बरेली जंक्शन पर करीब आठ हजार यात्रियों का आवागमन कम दर्ज हुआ। लंबी दूरी की जिन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे थे, उनमे स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक के टिकट इन दिनों अधिकतम पांच दिन में कंफर्म हो रहे हैं। हिमगिरी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस समेत लगभग सभी ट्रेनों की सभी श्रेणियों में टिकट अधिकतम पांच से सात दिन में कंफर्म हो रहा है।
विज्ञापन

100 पार वेटिंग अब 20-25 पर
-बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की महाकाल एक्सप्रेस 14320, दून एक्सप्रेस 13009, उपासना एक्सप्रेस 12327, बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 15119, कुंभ एक्सप्रेस 12369, कोलकाता-जम्मूतवी 13151, लोहित एक्सप्रेस 15651, मोरध्वज एक्सप्रेस 12491, अमरनाथ एक्सप्रेस 12587, अर्चना एक्सप्रेस 12355, कामाख्या एक्सप्रेस 15655, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12469, हिमगिरी एक्सप्रेस 12331, अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस 14618, सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 14005, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 14674, नई दिल्ली-न्यू जलापाईगुड़ी एक्सप्रेस 12524, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 14650 और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15903 में वेटिंग लिस्ट 150 तक पहुंच गई थी। कई ट्रेनों में टिकट मिलना ही बंद हो गया था। अब इनमें वेटिंग 20-25 तक सिमट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल टिकट के लिए मारामारी खत्म
लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्री कम होने से अब तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी खत्म हो गई है। बरेली जंक्शन से अप्रैल से जुलाई मध्य तक रोजाना औसतन 80 टिकट तत्काल बुक कराए जा रहे थे। अब 10-12 लोग ही तत्काल टिकट ले रहे हैं। बरेली होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में तो एसी श्रेणी में कंफर्म टिकट मिल रहे हैं। ऐसे में तत्काल टिकट लेकर ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और उत्तराखंड के लिए जाने वाली ट्रेनों में सीटें ज्यादा खाली हैं।


फोटो-
ट्रेवल एजेंटों का धंधा हुआ मंदा
इन दिनों धंधा काफी मंदा हो गया है। लंबी यात्रा के लिए लोग ट्रेन या हवाई टिकट बुक नहीं करा रहे। मई, जून और जुलाई ट्रेवल सीजन होता है। इस बार अप्रैल से जुलाई तक एअरलाइंस कंपनियों ने भी किराया बढ़ा दिया था। ट्रेनों में भी काफी भीड़ थी। कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे थे। जुलाई मध्य से यात्रियों की संख्या तेजी से गिरी है। - पवन कुमार रावत, अयूब खां चौराहा


अप्रैल से लेकर जुलाई तक खूब बुकिंग मिल रही थीं। ट्रेनों में भीड़ होने से कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे थे। ऐसे में लोग टैक्सी बुक करा रहे थे। जुलाई मध्य से बुकिंग काफी घटी है। इन दिनों हरिद्वार, देहरादून, मथुरा, आगरा, दुधवा नेशनल पार्क, चार धाम के लिए भी बुकिंग नहीं मिल रहीं। बुकिंग न होने के कारण इन दिनों खर्च निकलना मुश्किल हो रहा है। -जगदीश सिंह राठौर, बिहारीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed