{"_id":"67bb89eab42a7de777039144","slug":"passenger-from-modinagar-dies-in-mahakumbh-special-train-bareilly-news-c-4-bly1015-586593-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महाकुंभ विशेष ट्रेन में मोदीनगर के यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महाकुंभ विशेष ट्रेन में मोदीनगर के यात्री की मौत
विज्ञापन
बरेली। फाफामऊ-अमृतसर महाकुंभ विशेष ट्रेन में मोदीनगर के यात्री की मौत हो गई। यात्री की जेब से मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान गाजियाबाद के थाना मोदीनगर के संतपुर निवासी सुशील शर्मा (55) के रूप में हुई। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। शव पोस्टमाॅर्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
04066 फाफामऊ-अमृतसर महाकुंभ विशेष ट्रेन तीन घंटे की देरी से शनिवार शाम छह बजे बरेली आने के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के एक कोच में यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को अस्पताल भिजवाया।
यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से 20 हजार रुपये, एक स्मार्ट और एक आईफोन मिला। इसी के जरिये उनकी पहचान हुई। संवाद