{"_id":"657809c16c184f9dbf0b61d0","slug":"party-and-opposition-face-to-face-regarding-no-confidence-motion-against-bithri-block-chief-bareilly-news-c-4-bly1036-303193-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिथरी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिथरी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने
Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैननुर में ब्लाक प्रमुख ब्रजेश कुमारी के खिलाफ अविश्वास का खतरा बरकरार है। हाईकोर्ट के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम ने 27 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। इस दिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की बैठक होगी। तिथि घोषित होते ही ब्लाॅक प्रमुख और उनके राजनीतिक विरोधी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने की जुगत में लग गए हैं।
बिथरी में 2021 में ब्रजेश कुमारी ब्लाॅक प्रमुख चुनी गईं थीं। 25 अक्तूबर 2023 को 112 में से 82 सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास जताते हुए डीएम से बैठक बुलाने का आग्रह किया था। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव का परीक्षण कराया तो सात दिसंबर को नौ सदस्य शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव से पीछे हट गए। इस पर डीएम ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। दुर्विजय सिंह ने डीएम के इस आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।
दुर्विजय सिंह ने अधिवक्ता के जरिये कोर्ट को बताया कि नौ सदस्यों के पीछे हटने के बाद भी दो तिहाई से अधिक सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में हैं तो फिर बैठक क्यों नहीं बुलाई जा सकती है? हाईकोर्ट की बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सात दिसंबर को विधिक तरीके से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को पीठासीन अधिकारी नामित किया। वह 27 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से बिथरी चैनपुर विकास खंड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक कराएंगे, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पंजीकृत पत्र के जरिये सूचित किया गया है।
विज्ञापन
कोरम पूरा होने पर होगी चर्चा, मतदान की भी है तैयारी
अविश्वास के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो तिहाई सदस्यों की उपस्थिति जरूरी है। कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक नहीं हो सकेगी। अगर बैठक हुई तो क्षेत्र पंचायत के सदन में मतदान भी हो सकता है। प्रशासन इसी हिसाब से तैयारी कर रहा है। इस दौरान कोई टकराव न हो, इसको लेकर सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं।