फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   partner of Lekhpal Saavan who occupied the land was arrested in Bareilly

Bareilly: जमीनों पर कब्जा करने वाले लेखपाल सावन का साथी गिरफ्तार, महाकुंभ मेले में बेच रहा था पकौड़ी

Mon, 24 Feb 2025 07:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 07:37 PM IST
सार

बरेली में निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन जायसवाल अपने गिरोह के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर जमीनों पर कब्जा करता था। सावन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने उसके गिरोह के सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
partner of Lekhpal Saavan who occupied the land was arrested in Bareilly
एसपी सिटी ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जमीनों पर कब्जा करने वाले चकबंदी लेखपाल सावन जायसवाल के गिरोह का सदस्य सचिन गोस्वामी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कई आरोपियों के आधार व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी ने खुलासा कर उसे जेल भिजवा दिया। घटना के बाद वह प्रयागराज भाग गया था, बाद में लौटकर कुंभ मेले में चाट पकौड़़ी की दुकान पर काम कर रहा था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने सोमवार को अपने कार्यालय में वार्ता के दौरान सचिन गोस्वामी को मीडिया के सामने पेश किया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय की टीम ने उसे बियावानी कोठी के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से गिरोह के सदस्य अमित सिंह राठौर उर्फ तिलकधारी के तीन आधार कार्ड, सावन कुमार जायसवाल के दो आधार कार्ड व रेनू पत्नी महेंद्रनाथ के तीन आधार कार्ड, रेनू के एक पहचान पत्र व एक पैनकार्ड, दीपक के दो आधार कार्ड व एक बंधन बैंक का डेबिट कार्ड, सचिन गोस्वामी के दो आधार कार्ड बरामद हुए। इन सभी में आधार नंबर व पता अलग-अलग दर्ज हैं। इनके अलावा नौ बैनामा की छाया प्रतियां, दो वसीयतनामे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी बोला- घर में दस्तावेज छुपाकर चला गया था कुंभ
आरोपी सचिन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि वह अमित सिंह राठौर व सावन कुमार जायसवाल के पास उनके प्लॉटों की देखरेख करता था। उन पर टिन शेड व बाउंड्री बनाने में सहयोग करता था। पांच जनवरी को सेटेलाइट स्टैंड के पास नर्सरी वाले प्लॉट पर छापा पड़ा था, उस समय वह, अमित राठौर व सावन जायसवाल सामान लेकर भाग गए थे। अमित व सावन ने उसे आधार कार्ड व अन्य कागजात रखने के लिए दे दिए थे। वह सभी कागजात अपने घर में सुरक्षित रखकर प्रयागराज चला गया था। वहां कुंभ मेले में चाट पकौड़ी की दुकान पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पास की दुकान में अंकित व सुनील कुमार काम रहे थे। अंकित व सुनील ने ही उसे घर भेजा था और कहा कि जो कागजात अमित व सावन ने दिए उनको जल्दी ले आओ। उन कागजात व आधार कार्ड की जरूरत है। वह चार दिन पहले अपने घर आया और बाद में अंकित त्रिपाठी भी अपने घर आ गया। वह रविवार रात ट्रेन से सभी कागजात लेकर प्रयागराज लौटकर घर जा रहा था कि पकड़ लिया गया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि लेखपाल सावन जायसवाल गिरोह से संबंधित मुकदमों की विवेचना व गिरफ्तारी एसआईटी कर रही है। इसी सिलसिले में सचिन गोस्वामी की गिरफ्तारी की गई है। उसके पास से 12 आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इससे विवेचना और मजबूत होगी, आरोपियों की गर्दन पर शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed