{"_id":"5a2065414f1c1b87698befca","slug":"parents-ruckus-on-coaching-of-sky-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश इंस्टीट्यूट की कोचिंग पर अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश इंस्टीट्यूट की कोचिंग पर अभिभावकों का हंगामा
बरेली।
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी करते अिभ्ाभिभ्ाावक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा रहे राजेंद्र नगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट की फ्रेंचाइजी कोचिंग में गुरुवार को छात्रों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। कोचिंग संचालक पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए एडवांस जमा फीस वापस मांगी। अभिभावकों का कहना था कि अगस्त से कक्षाएं नियमित नहीं लग रहीं। ऐसे तो छात्रों का साल बर्बाद हो जाएगा। दो घंटे तक चले हंगामे के दौरान कई बार धक्कामुक्की हुई और तोड़फोड़ की नौबत आ गई। कोचिंग संचालक ने शुक्रवार से कक्षाएं नियमित लगाने की बात कही, तब अभिभावक शांत हुए।
दरअसल, कोचिंग को आकाश इंस्टीट्यूट की 2018 तक की फ्रेंचाइजी मिली हुई है। यहां 250 छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों छात्रों को जब पता चला कि कोचिंग की फ्रेंचाइजी अगले साल खत्म हो रही है, जबकि कुछ छात्रों से दो साल की एडवांस फीस जमा करा ली गई है, तो वे भड़क गए। छात्र सुमित, अमन, अंकित, आदर्श, पायल, अरीका, मधु, अंजलि आदि का कहना था कि एक साल अच्छी पढ़ाई हुई लेकिन इस साल अगस्त से फैकल्टी ठीक से नहीं पढ़ा रही है। कोचिंग बंद होने के डर से कई शिक्षक दूसरे संस्थानों में चलेे गए हैं। दो-तीन दिन से अभिभावक भी जानकारी लेने कोचिंग संस्थान पहुंच रहे थे, लेकिन उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। साल बर्बाद होता देख गुरुवार को छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों को किसी तरह शांत कराया गया तो फिर अभिभावक हंगामा करने पहुंच गए। वे फीस वापस करने की मांग कर रहे थे। फैकल्टी ने शुक्रवार से नियमित कक्षाएं लगानेे का आश्वासन दिया तब अभिभावक शांत हुए।
वर्जन
कुछ शिक्षक अवकाश पर चले गए थे, जिस वजह से क्लास डिस्टर्ब हुईं। कोचिंग संस्थान के पास अक्तूबर 2018 तक फ्रेंचाइजी है। यह किसी ने गलत सूचना फैलाई कि कोचिंग अभी बंद हो रही है। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
- विशाल, निदेशक ेकोचिंग संस्थान
मेरा बेटा यहां पिछले साल से आईआईटी की तैयारी कर रहा है। पिछले साल अच्छी फैकल्टी थी। इस बार तो शुरू से ही ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही। बात पैसे की नहीं है, अगर बच्चे का साल बर्बाद हो गया तो उसकी भरवाई कहां से करेंगे।
- रोहित जिंदल, अभिभावक
मेरी बेटी नीट की तैयारी कर रही है। पूरी फीस जमा है। फीस न जमा होने पर बच्चे को क्लास से उठा देते हैं, पर तीन महीने से ठीक से क्लास नहीं लग रहीं, उस पर किसी का ध्यान नहीं है। हमारी बच्ची का तो पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। मेरा एक ही सपना है बेटी डॉक्टर बने।
-संतोष, अभिभावक