{"_id":"6611bd1df90c62e32a0a7f99","slug":"parents-are-demanding-rs-250-lakh-to-marry-their-lover-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101086-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी से शादी कराने के लिए माता-पिता मांग रहे 2.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी से शादी कराने के लिए माता-पिता मांग रहे 2.50 लाख रुपये
Sun, 07 Apr 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। मुड़िया भीकमपुर गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बेटी की शादी उसके प्रेमी से कराने के बदले माता-पिता लड़का पक्ष से 2.50 लाख रुपये मंगाने का दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
एसएसपी को दिए शिकायतीपत्र में युवती ने बताया कि वह एक लड़के से प्रेम करती है। दोनों शादी करना चाहते हैं मगर मेरा परिवार तैयार नहीं था। कुछ समय पहले उन्होंने रजामंदी दी। तिलक की रस्म के बाद शादी की तारीख भी तय कर दी गई। अब मेरे माता-पिता लड़का पक्ष से 2.50 लाख रुपये दिलवाने का दबाव बना रहे हैं। उसने इन्कार किया तो माता-पिता ने पिटाई की।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसे छत से धक्का दे दिया। सूचना पर पहुंचे प्रेमी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार के बाद वह शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची।