{"_id":"e572377f8649020a09ac753f397e14be","slug":"para-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और लुढ़का पारा
बरेली
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
अधिकतम तापमान लगातार गिरने से ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को कुछ देर के लिए सूरज बादलों की ओट से बाहर तो निकले लेकिन अपनी तपिश धरती तक नहीं पहुंचा सके। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को धूप निकलने का अनुमान जताया है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ सुधार हो सकता है।
सोमवार को अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। इससे ठिठुरन बरकरार रही, हालांकि हवा न चलने से कुछ राहत मिली।