फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Para cricketer Surya will play the role of vice-captain in the ODI series to be held in Sri Lanka

Bareilly News: श्रीलंका में होने वाली वनडे सीरीज में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे पैरा क्रिकेटर सूर्य

Sun, 01 Feb 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Para cricketer Surya will play the role of vice-captain in the ODI series to be held in Sri Lanka
बरेली। दि पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और श्रीलंका फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से श्रीलंका में 25 फरवरी से दो मार्च तक तीन मैचों की वनडे सीरीज प्रस्तावित है। जिले में रहकर अभ्यास कर रहे शाहजहांपुर निवासी सूर्य प्रताप मिश्रा को इस दौरे के लिए चयनित भारतीय पैरा क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अगस्त 2025 में सूर्य को पहली बार पैरा इंडियन क्रिकेट टीम में टी-20 सीरीज के लिए चुना गया था। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें श्रीलंका दौरे पर मौका दिया गया है।
विज्ञापन

सूर्य प्रताप मिश्रा मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव साहमपुर के निवासी हैं। वर्ष 2018 से वह बरेली के सिंधुनगर में रहकर अपनी पढ़ाई और क्रिकेट की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बरेली कॉलेज से वर्ष 2025 में एमए भूगोल की पढ़ाई पूरी की है। अब वह स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में कोच नितेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। वह विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed