फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pandals echoed with conch shells and drums

Bareilly News: शंखनाद और ढाक से गूंज उठे पंडाल

Fri, 11 Oct 2024 06:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Pandals echoed with conch shells and drums
बरेली। दुर्गा पूजा के पंडालों में बृहस्पतिवार को महासप्तमी पूजन के साथ पुष्पांजलि का कार्यक्रम हुआ। भक्तों ने माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर माता दुर्गा के पंडाल शंखनाद और ढाक से गूंज उठे। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों और महिलाओं ने नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


बंगाली कल्चरल एवम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उत्तर रेलवे के जंक्शन स्थित मनोरंजन सदन में बने पंडाल में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान सुबह पुरोहित देवीप्रसाद चटोपाध्याय और असीम बनर्जी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। दोपहर को खिचड़ी का भंडारा हुआ। शाम को ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ आरती हुई। इसके बाद कलाकार मिठू गोराई, शिमला मोईत्रा, वैशाली, सुचित्रा, मोनिका, विशाल श्रीवास्तव, शुभम बागची आदि ने मां दुर्गा पर आधारित गीत, लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रशांत उपाध्याय ने तबले पर संगत और चांद मियां ने हार्मोनियम पर संगत प्रस्तुत कर महोत्सव में समा बिखेरी। कार्यक्रम में ध्रुव चटर्जी, विकास राय चौधरी, मानस गोराई, सनत तरफदार, संजय दास, चंचल डे, मनोज राय आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
इज्जतनगर रोड नंबर चार स्थित कालीबाड़ी में माता के पूजन के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। राना मजूमदार ने मंच संचालन किया। इस दौरान डीएल मजूमदार, नंदन चक्रवर्ती, मिहिर भट्टाचार्य, दिलीप मित्रा, सजल डे, सुभाष डे, विमलेश चक्रवर्ती आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे का किया आयोजन
मां शारदे जन जागरण कमेटी की ओर से कुदेशिया स्थित एक शादी हॉल में सुबह पूजा की गई और दोपहर में भंडारा हुआ। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गायन प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर डाॅ. शेखर हालदार, अनूप कुमार चाकी, गजेंद्र हाड़ा, जीसी बैरागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed