फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistani wife files triple talaq report against husband

Bareilly News: पाकिस्तानी पत्नी ने पति पर कराई तीन तलाक की रिपोर्ट

Thu, 20 Jun 2024 06:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistani wife files triple talaq report against husband
बरेली। पाकिस्तानी महिला ने आईजी के आदेश पर बिहारीपुर निवासी पति के खिलाफ तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला अब वापस पाकिस्तान जाना चाहती है। बताया जा रहा है कि उसका लॉन्ग टर्म वीजा भी खत्म हो चुका है। अगले महीने उसे पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के लाहौर की निवासी इरम की शादी वर्ष 2008 में कोतवाली क्षेत्र के राजो का तकिया निवासी मोहम्मद अथर से हुई थी। इरम ने बताया कि उसका 11 साल का बेटा शाहनूर और सात साल की बेटी आयजा है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से इस मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही थी। इसकी मियाद बढ़ाने में पति अड़चन पैदा कर रहा है। महिला के मुताबिक 11 जून को जब वह अपने कमरे में थी तभी अथर वहां आया और गालियां देना लगा। जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। उसे तीन तलाक दे दिया। वह जान बचाकर घर से चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति उसे धमकी दे रहा है कि उसके परिजनों को उसकी लाश तक नहीं मिलेगी। इरम ने आईजी डॉ. राकेश सिंह को समस्या बताई तो उनके आदेश पर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है। महिला का वीजा खत्म हो गया है। वह अगले महीने पाकिस्तान जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed