फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pair of leopards seen in Muddy Bujurg forest, panic created

Bareilly News: म्यूडी बुजुर्ग के जंगल में दिखे तेंदुए के जोड़े, दहशत

Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pair of leopards seen in Muddy Bujurg forest, panic created
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव म्यूडी बुजुर्ग के जंगल में तेंदुए के जोड़े को देखकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने जंगल में काफी देर तक पगचिह्नों को देखा। उसके बाद कॉम्बिंग भी की, लेकिन कहीं कोई जानवर नहीं दिखा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10.30 गांव म्यूडी बुजुर्ग का अलीम अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। तभी गन्ने के खेत से तेंदुए का जोड़ा निकलकर बाहर आ गया। उन्हें देखकर अलीम के होश उड़ गए। उसने बचने के लिए अपनी बाइक मोड़ी, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। फिर किसी तरह वह वहां से भाग निकला और ग्रामीणों को सूचना दी। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने बच्चों को स्कूल में लेने पहुंच गए। कुछ बच्चे अभिभावकों के साथ अपने घरों को वापस आ गए। बाकी बचे बच्चों को अध्यापक जुल्फकार अहमद ने अपनी कार से घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

शनिवार को जांच करने दोबारा आएगी टीम
सूचना पर वन विभाग की टीम, पुलिस पहुंची। दो घंटे तक पगचिह्न देखे। कॉम्बिंग के दौरान कोई जानवर दिखाई नहीं दिया। डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर गए। तेंदुए के पगचिह्न का देखा गया, लेकिन वह मिले नहीं। अब शनिवार को भी जंगल में जाकर पगचिह्नों को दखा जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed