{"_id":"6005e1a28ebc3e340905aaa3","slug":"padmavat-express-did-overshoot-avoided-engine-collision-bareilly-news-bly4342452128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत एक्सप्रेस ने किया ओवरशूट, इंजन से भिड़ने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत एक्सप्रेस ने किया ओवरशूट, इंजन से भिड़ने से बची
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवर और सहायक ड्राइवर निलंबित, ढाई घंटे बरेली कैंट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कैंट स्टेशन पर रविवार रात पद्मावत एक्सप्रेस ओवरशूट हो गई। खैर यह हुई कि लाल सिग्नल पार करके आगे बढ़ी यह ट्रेन प्वाइंट न बनने के कारण रुक गई। घटना की सूचना मुुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को मिलने पर ड्राइवर और सहायक ड्राइवर को बरेली कैंट स्टेशन उतारकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने लापरवाही बरतने पर दोनों ड्राइवर को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।
रात दो बजे बरेली कैंट स्टेशन पर चंदौसी रूट पर एक इंजन शंटिंग कर रहा था। इंजन गुजरने से पहले जंक्शन से चली दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर लाल सिग्नल देकर रोका गया। लेकिन ड्राइवर जयपाल पुरी ने लाल सिग्नल अनदेखा करते हुए ट्रेन आगे बढ़ा दी, जिससे प्वाइंट तोड़ता हुआ इंजन आगे रुक गया। खैर हुई कि शंटिंग कर रहे इंजन से ट्रेन टकराने से बच गई। इस घटना के बाद बरेली कैंट के स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल और डीआरएम को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को बरेली कैंट स्टेशन तक लाया गया।
जंक्शन से आरपीएफ, रेलवे के डॉक्टर, ड्राइवर अरुण सोमवानी बरेली कैंट स्टेशन पहुंचे। ड्राइवर जयपाल पुरी और सहायक ड्राइवर को उतारकर दोनों का मेडिकल परीक्षण किया गया। दोनों को बुकऑफ किया गया। वहां से ड्राइवर अरुण सोमवानी ट्रेन लेकर लखनऊ तक गए। इस घटनाक्रम में ट्रेन करीब ढाई घंटे बरेली कैंट स्टेशन पर खड़ी रही। डीआरएम तरुण प्रकाश ने दोनों ड्राइवर को निलंबित करके जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। दोनों को सोमवार को मुरादाबाद भी तलब किया गया। बता दें इससे पहले भी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सीबीगंज स्टेशन पर सिग्नल ओवरशूट किया था।