फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paddy purchased more than target, pace of lifting from centers slow

Bareilly News: लक्ष्य से अधिक खरीदा धान, केंद्रों से उठान की गति धीमी

Fri, 09 Jan 2026 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchased more than target, pace of lifting from centers slow
बरेली। जिले में धान खरीद इस बार लक्ष्य से अधिक हुई है। 13.20 लाख क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 17 लाख क्विंटल धान खरीदा गया है। पिछले वर्ष की तुलना में भी 4.72 लाख क्विंटल अधिक धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

खरीदे गए धान के सापेक्ष किसानों को 97.53 फीसदी अर्थात 396 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। बकाया 10 करोड़ रुपये के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इस खरीद में 28,811 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि जिले के 138 क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद की गई है। इस बार भारतीय खाद्य निगम ने अपने दो क्रय केंद्रों पर किसानों से एक भी दाना धान नहीं खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि खरीदे गए धान में अब तक 11.33 लाख क्विंटल धान राइस मिलों को भेजा जा चुका है। इसमें से 7.66 लाख क्विंटल धान भी राइस मिलों से प्राप्त कर लिया गया है। संवाद
---
केंद्रों पर पड़ा है 5.67 लाख क्विंटल धान
खरीदे गए धान में अभी 5.67 लाख क्विंटल धान क्रय केंद्रों पर पड़ा है। इसे राइस मिलों को भेजना बाकी है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि खरीद का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब ई-पॉप मशीन लाॅक हो गई है। इसलिए खरीद बंद हो गई है, लेकिन क्रय केंद्र 31 जनवरी तक खुले रहेंगे। इस बीच केंद्र प्रभारी किसानों का बकाया देंगे और अन्य हिसाब को दुरुस्त करेंगे।

--
धान खरीद के बीच में हुई कार्रवाई
धान खरीद के बीच जहां यूपीएसएस के जिला प्रबंधक विनीत कुमार को किसानों के भुगतान को लंबित रखने में जिला खरीद अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने चेतावनी जारी की। वहीं, धान खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में कुआंडांडा क्षेत्र के विपणन निरीक्षक पंकज भास्कर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed