फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Packed Janta food is missing from the stalls at the junction

Bareilly News: जंक्शन के स्टॉलों से पैकेट बंद जनता खाना नदारद

Fri, 11 Apr 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Packed Janta food is missing from the stalls at the junction
साधारण श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की थी योजना
विज्ञापन

बरेली। जंक्शन के स्टॉलों से जनता खाना नदारद है। कुछ स्टॉलों पर जनता खाना मिल भी रहा है तो पैकेट में पूरी की जगह चावल-छोले होते हैं।
रेलवे ने पिछले साल 15 रुपये में पैकेट बंद जनता खाने की योजना सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की थी। संचालकों को अनिवार्य किया गया था कि वे स्टॉल पर जनता खाना का पैकेट रखें। इस पैकेट में रेलवे मानक के अनुसार 175 ग्राम की सात पूरी, 150 ग्राम सब्जी और अचार होता है।
रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के सामान्य श्रेणी के कोच जिस स्थान पर रुकते हैं वहां खाने-पीने के स्टॉल की संख्या काफी कम होती है। ऐसे में इन स्थानों पर ठेली के जरिये भी जनता खाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। जंक्शन पर अब जनता खाना की अतिरिक्त ठेलियां नजर नहीं आतीं। स्टॉल संचालकों ने भी मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन

चार दिन पहले सीएमआई सैय्यद इमरान इमरान ने निरीक्षण किया तो चार स्टॉल ऐसे मिले जिन पर जनता खाना के पैकेट उपलब्ध नहीं थे। इस संबंध में रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेज दी गई। मंडल मुख्यालय से सख्ती के बाद भी स्थानीय स्तर पर सुधार नहीं है। सीएमआई का कहना है कि जनता खाना उपलब्ध न कराने वाले वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed