{"_id":"6a95df87b329ec51e80c07e3","slug":"pace-of-gaoshala-construction-in-the-division-is-slow-bareilly-news-c-4-bly1015-957495-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंडल में गोशालाओं के निर्माण की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंडल में गोशालाओं के निर्माण की रफ्तार धीमी
Tue, 01 Sep 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडलायुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। मंडल में गोशालाओं के निर्माण में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने सुधार के निर्देश दिए। जिन गोशाला में जलभराव की स्थिति है, उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा।
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को निस्तारित करने के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने पर जोर दिया। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के काम में तेजी लाने, फर्टिलाइजर की कमी और ओवररेटिंग पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती निष्पक्ष तरीके से करने को कहा।
अतिकुपोषित श्रेणी से जो कुपोषित बच्चों की श्रेणी में आ रहे हैं उनकी फीडिंग में बदायूं के पिछड़ने पर नाराजगी जताई। जिला कार्यक्रम अधिकारी को सुधार करने की हिदायत दी गई। पशुपालन विभाग को सहभागिता योजना में लोगों से संवाद कर पशु पालने के लिए देने को कहा।
विज्ञापन
शिफ्ट होंगी बिजली लाइनें
एडी बेसिक को स्कूल के ऊपर से गुजरने वाली लाइनों का सत्यापन करने को कहा, ताकि इन्हें शिफ्ट कराया जा सके। बदायूं में समाज कल्याण विभाग के बालिकाओं के हॉस्टल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने, पीलीभीत के शैक्षणिक संस्थानों में गैस सिलिंडर की समस्या में सुधार के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा में अटल आवासीय विद्यालय में जरूरी व्यवस्था के निर्देश दिए।
डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता मुहिम
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में डेंगू, मलेरिया से बचाव के प्रति बच्चों को जागरूक करने, गांवों में शिविर संचालन को कहा। साथ ही, अस्पतालों में स्वाइन फ्लू का एक अतिरिक्त वार्ड बनाने के निर्देश दिए। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में बदायूं के पिछड़ने पर सीएमओ को पंचायत सचिव, कोटेदार से संपर्क कर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड की निगरानी काे भी कहा। सभी डीएम को अवैध शराब बनाने की शिकायत वाले क्षेत्रों में अभियान चलाने, अवैध बस संचालन पर परिवहन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।