फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC constable raped a girl by befriending her on Tiktok

युवती से टिकटॉक पर दोस्ती कर पीएसी के सिपाही ने किया दुष्कर्म

Fri, 25 Jun 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
PAC constable raped a girl by befriending her on Tiktok
demo photo - फोटो : demo photo

शादी का दबाव बनाने पर मांगे 15 लाख, हत्या की धमकी दी
विज्ञापन

गर्भपात कराने का भी आरोप, युवती ने एसएसपी से की शिकायत

बरेली। टिकटॉक लाइक और कमेंट से शुरू हुई दोस्ती के बाद पीएसी के सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने 15 लाख की मांग की। विरोध करने पर हत्या करके शव नाले में बहा देने की धमकी दी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
प्रेमनगर की युवती का कहना है कि करीब साल भर पहले टिकटॉक पर उसके वीडियो को देखकर आठवीं वाहिनी पीएसी नकटिया में तैनात सिपाही उन्हें लाइक कर कमेंट करता था। इसके चलते उससे दोस्ती हो गई। आरोपी उसके घर भी आने-जाने लगा। साल भर बाद शादी कर झांसा देकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। आरोप है कि 18 जून को उसने शादी करने का दबाव बनाया तो वह गालीगलौज करने लगा। कहा, शादी करनी है तो अपने घरवालों से 15 लाख रुपये नकद दिलवाओ। उसने विरोध किया तो हत्या कर लाश नाले में फेंक देने की धमकी दी। एसएसपी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

समाज में हो रही बदनामी

पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी सिपाही और उसकी जाति एक ही है। लंबे समय तक घर आने के कारण परिवार और रिश्तेदारी के सब लोग भी उसे जान चुके हैं और अब शादी न होने से उसकी बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed