{"_id":"657a16a60f2c25bd180cbf49","slug":"owners-of-luxurious-houses-took-benefit-of-the-scheme-notices-served-bareilly-news-c-4-1-bly1028-304638-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: आलीशान मकान वालों ने लिया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, डूडा ने थमाए नोटिस तो मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: आलीशान मकान वालों ने लिया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, डूडा ने थमाए नोटिस तो मची खलबली
Thu, 14 Dec 2023 11:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:33 AM IST
सार
शीशगढ़ कस्बे में जिनके आलीशान मकान हैं, उन लोगों ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया। जांच के बाद ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बरेली की शीशगढ़ में डूडा की टीम ने बुधवार को जांच के बाद कस्बे में ऐसे लोगों को नोटिस थमाए हैं, जो आलीशान मकानों में रहते हैं और कारोबार भी करते हैं, फिर भी उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया। अब इन लोगों से पैसों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला के 12 दिसंबर अंक में 'खतरे में आशियाना, आवास योजना से मदद का इंतजार'' शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। मोहल्ला अगवाड़ा में पहुंचे डूडा के जिला कोआर्डिनेटर गौरव सिंह, हर्षित कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि आलीशान मकानों में रहने वाले व ईंट भट्ठा संचालक ने गलत तरीके से योजना के तहत पैसा ले रखा है।
विज्ञापन
इसकी जांच की गई तो मोहल्ला अगवाड़ा निवासी रहबुल इस्लाम, मुदस्सिर बानो, नफीस बानो, अख़लाक़ अहमद आदि अपात्र पाए गए। इन सभी के पहले से पक्के मकान बने हुए हैं। ऐसे लोगों को पैसे की रिकवरी के लिए नोटिस दिए गए हैं। यदि पैसा वापस नहीं लौटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन