फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overloaded vehicles caught at midnight, fined Rs 8 lakh

Bareilly News: आधी रात को ओवरलोडिंग वाहनों को पकड़ा, आठ लाख का जुर्माना लगाया

Wed, 07 May 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles caught at midnight, fined Rs 8 lakh
बहेड़ी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने टीम बनाकर संयुक्त रूप से अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत खनन, परिवहन समेत कई विभागों की टीम ने 11 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की और आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन

टनकपुर-सितारगंज हाईवे पर पुलिस-प्रशासन, खनन और परिवहन विभाग की तरफ से आधी रात के बाद संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर स्थित सिरसा चौकी पर रात 12 बजे के बाद एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर व एआरटीओ ने संयुक्त रूप से हाईवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान अवैध खनन और ओवरलोडेड वाहनों को चेक किया गया। इसमें 10 टायरा ट्रक, डंपर चेक किए गए। मौके पर एआरटीओ ने पांच ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये का जुर्माना डाला। वहीं, जिला खनन अधिकारी ने अवैध खनन के पांच डंपरों पर कार्रवाई करते हुए चार लाख का जुर्माना डाला। एक ट्रक पर एआरटीओ परिवर्तन और जिला खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। उस वाहन को सीज कर दिया गया। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले तीन बार और कार्रवाई की गई है। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार मिल रही थीं शिकायतें
सोमवार की रात हुई कार्रवाई के बाद से अवैध कारोबार करने वाले ट्रांसपोर्टरों में अफरा-तफरी रही। इससे पहले से अधिकारियों को ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसको देखते हुए डीएम के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed