फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overbridge nod over nakatiya river

हरूनगला में नकिटया नदी पर फोरलेन सेतु मंजूर

Mon, 03 Sep 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 03 Sep 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शहर में नकटिया नदी पर फोरलेन और किच्छा नदी पर दो जगह टू लेन सेतु बनाने की मंजूरी दे दी है। इन तीनों प्रोजेक्ट पर 35.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी माह वित्त विभाग पहली किस्त भी जारी कर देगा। बताया जाता है कि इनका शिलान्यास अगले माह होगा और 2019 तक बनकर तैयार होंगे। 
विज्ञापन

हरूनगला में नकटिया नदी पर बना संकुचित पुल जर्जर स्थिति में हैं। लिहाजा पीलीभीत बाईपास से बड़ा बाईपास संपर्क मार्ग प्रभावित हो रहा है। पिछले वर्ष वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसका भौतिक सर्वे कराया और इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव मांगा। प्रस्ताव मिलने के बाद वित्तमंत्री ने पीलीभीत बाईपास को सीधे बड़े बाईपास से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क और हरूनगला के संकुचित पुल के स्थान पर फोरलेन सेतु बनाने की विभागीय स्वीकृति दे दी। लखनऊ हाइवे पर नकटिया पुल के समानांतर एक और टृ लेन पुल की स्वीकृति अगले सप्ताह मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


किच्छा नदी पर दो जगह बनेंगे पुल
वित्त राजेश अग्रवाल के मुताबिक, पनवड़िया-परगवां और बहेड़ी-शीशगढ़ मार्ग पर नारायण नगला स्थित किच्छा नदी पर सेतु बनेंगे। वित्तमंत्री ने इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इन दोनों सेतु पर सेतु बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसे वित्तमंत्री ने पूरी कर दी। इन दोनों स्थानों पर शिलान्यास अगले माह होना तय है। दोनों सेतु 2019 तक बनकर तैयार होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोजेक्ट                 लागत (करोड़)
हरुनगला फोरलेन पुल       12.60 
बहेड़ी-शीशगढ़ मार्ग
किच्छा नदी पर सेतु         9.77
पनबड़िया-परगवां मार्ग
किच्छा नदी पर सेतु         13.41   

हरूनगला में नकटिया नदी पर फोरलेन सेतु के अलावा जिले में दो जगह किच्छा नदी पर सेतु निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। पूरे जिले में प्रस्तावित प्रोजेक्ट पूरे कराना उनकी जिम्मेदारी है, अन्य लंबित कार्यों की स्वीकृति भी जल्द होगी। - राजेश अग्रवाल, वित्तमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed