फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overbridge

लालफाटक ओवरब्रिज: 12 करोड़ बढ़ाएंगे काम की गति

Sun, 15 Sep 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Overbridge
बरेली। लाल फाटक ओवरब्रिज बनाने के लिए दो दिशाओं में सर्विस लेन बनाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग को शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। इस बीच शासन ने 12 करोड़ रुपये की एक किस्त भी जारी कर दी है। माना जा रहा है कि इससे लाल फाटक ओवरब्रिज के निर्माण में जल्द ही तेजी आएगी। पिछले कुछ दिनों से बजट न होने की वजह से काम काफी धीमी गति से चल रहा था।
विज्ञापन

लाल फाटक की दोनों क्रॉसिंग को शिफ्ट करने के लिए डिजाइन बनाने का काम पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की डिजाइन दोनों क्रॉसिंग शिफ्ट करने के बाद ही सर्विस लेन निर्माण कार्य शुरू होगा। सेतु निगम अधिकारियों ने बताया कि इस काम पर एक करोड़ नहीं बल्कि कम से कम ढाई करोड़ रुपया खर्चा होने की संभावना है। डिजाइन और संभावित बजट की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस धनराशि को शासन से मांगा जाएगा। उधर, शासन ने निर्माणाधीन लाल फाटक प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 12 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी है। ये प्रोजेक्ट 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है। इससे पहले शासन 27 करोड़ रुपया आवंटित कर चुका है। सेतु निगम अपने हिस्से में आने वाले ज्यादातर निर्माण कार्य पूरे कर चुका है। करीब 20 प्रतिशत काम ही बकाया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक ये धनराशि मिलने से कार्य तेजी से होगा। हालांकि, ये धनराशि अभी शासन ने पीडब्ल्यूडी को दी है। वहां से सेतु निगम को हस्तांतरित होगी। इसमें सप्ताह भर लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed