{"_id":"5d34c4688ebc3e6cdf2c8d02","slug":"overbridge-bareilly-news-bly368497640","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला पुल के नीचे से अतिक्रमण हटे तो बने टेंपो स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला पुल के नीचे से अतिक्रमण हटे तो बने टेंपो स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में चौपुला चौराहे के आसपास टेंपो खड़े होने की कोई निश्चित जगह नहीं है। इससे टेंपो ड्राइवरों को बहाना मिलता है और वह चौराहे पर ही आड़े तिरछे टेंपो खड़े कर लेते हैं। एसपी ट्रैफिक ने हाल ही में नगर आयुक्त से मुलाकात करके उनसे सुभाष नगर साइड में ओवरब्रिज के नीचे की जगह खाली और समतल कराकर वहां टायल्स लगवाने का प्रस्ताव रखा था। पुलिस यहां टेंपो पार्किंग की जगह बनाने के प्रयास में है। नगर आयुक्त और एसपी ट्रैफिक के अवकाश पर लौटने पर यह संभव हो सकता है।
चौपुला चौराहे पर अक्सर दोपहर के वक्त जाम के हालात रहते हं। इन दिनों ओवरब्रिज के विस्तार को हो रहे निर्माण से भी दिन में चौकी चौराहा रोड पर जाम के हालात रहते हैं। टेंपो ड्राइवरों की मनमर्जी से भी जाम लगता है। कई बार वे चौराहे पर ही टेंपो रोककर सवारियां भरने लगते हैं। यातायात पुलिस ने इस समस्या का निदान करने की कोशिश की है। सुभाष नगर साइड में ओवरब्रिज के नीचे का हिस्सा ऊबड़खाबड़ होने के साथ ही अतिक्रमण की चपेट में है। यहां एक हिस्से में फड़ और ठेले वाले खड़े रहते हैं तो कुछ जगह वेल्डिंग का काम करने वालों ने कब्जा ली है। इस जगह को चिह्नित करके एसपी ट्रैफिक ने नगर निगम को इसे खाली और समतल कराने का प्रस्ताव भेजा था। इस सिलसिले में उनकी नगर आयुक्त के साथ बैठक भी हुई। करीब पंद्रह दिन बाद भी इस कार्रवाई में कोई प्रगति नहीं है।
दोनों ही अधिकारी अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद ही कुछ निर्णय हो सकता है। यातायात पुलिस चाहती है कि पुल के नीचे की जगह खाली कराकर वहां इंटरलॉकिंग हो जाए जिससे टेंपो खड़े कराए जा सकें। इसके बाद नंबर से टेंपो निकलते रहेंगे और उनकी वजह से जाम नहीं लगेगा। - जेएन अस्थाना, यातायात निरीक्षक