फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overall winner in Bareilly Fight and Agra Poomsae

Bareilly News: बरेली फाइट में और आगरा पूमसे में बना ओवरऑल विजेता

Mon, 12 Aug 2024 04:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Overall winner in Bareilly Fight and Agra Poomsae
बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय 41वीं ऑफिसियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर हॉल में समापन हो गया। बरेली ने फाइट में और आगरा ने पूमसे प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 41वीं ऑफिसियल (फाइट), 14वीं (पूमसे) जूनियर, 38वीं ऑफिसियल (फाइट), 12वीं (पूमसे) सब जूनियर-(कैडेट एवं सीनियर ओपन) बालक एवं बालिका प्रतियोगिताएं खेली गईं। इसमें बरेली ने फाइट में और आगरा ने पूमसे प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में सबजूनियर बालक वर्ग में बरेली के शिवांग पाल व साहिल खान, बदायूं के धामी त्यागी, आगरा के माधव गौतम, बिजनौर के करण सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की तृषा पाल, बदायूं की वेदाशी पांडे ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं कैडेट्स बालक वर्ग में बरेली के राहुल सिंह और बदायूं के राज रस्तोगी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि रोडवेज के सेवा प्रबंधक धनजी राम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उप्र ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी लाल के अनुसार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आठ से 10 सितंबर तक आगरा में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायकों में मृत्युंजय कुमार, शलभ अग्रवाल, अंतिमा सोलंकी, टीम कोच अनमोल, जगमोहन, शालिनी, लव कुमार रहे। इस दौरान महासचिव अनिल कुमार (बॉबी), अध्यक्ष अमर सिंह परमार, चेयरमैन ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed