फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Over a thousand mobile surveillance

एक हजार मोबाइल सर्विलांस पर

Sun, 14 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 14 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार और स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले में करीब एक हजार मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इनमें कुछ खुराफाती तत्व, राजनेता, प्रमुख लोग और इससे पहले हुए उपद्रव में शामिल रहे लोग शामिल हैं। महिला और पुरुष सिपाहियों को सादा कपड़ों में लगाया गया है, जो धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी में लगे हैं। उनकी मदद को सौ पुलिस मित्र और सिविल डिफेंस वाले लगे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में दंगा भड़का था, जिससे शहर में कई दिनों कर्फ्यू लगा रहा था। सावन में कांवड़यात्रा को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था। मगर सावन के तीसरे सोमवार आठ अगस्त को अलखनाथ मंदिर के सामने हुए उपद्रव से प्रशासन और अलर्ट हो गया। यहां समूचे जोन से पुलिस बल बुलाया गया है, जिनमें इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही व रिक्रूट शामिल हैं। दो कंपनी आरआरएफ और चार कंपनी पीएसी रहेगी। जिला पुलिस प्रशासन आईटीबीपी और बीएसएफ के अफसरों के सीधे संपर्क में है। जरूरत पर उनकी मदद ली जा सकती। कांवड़ियों के हर जत्थे के साथ पुलिस की मोबाइल रहेगी। रविवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सभी एसपी, सर्किल अफसर, थानेदार और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। संवेदनशील व धार्मिक स्थलों के आसपास 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो सभी चालू हालत में है। सिटी और देहात कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था है। बाहर से भी पुलिस बल मंगाया गया है। आरआरएफ और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। किसी ने जरा भी शरारत की तो सीधे सलाखों के पीछे जाएगा। - आरके भारद्वाज, एसएसपी    
विज्ञापन
विज्ञापन

एके-47 से लैस रहेंगे पुलिस के जवान
त्रिशूल हवाई अड्डा और सेना इलाके में विशेष गश्त
स्वतंत्रता दिवस और सावन का आखिरी सोमवार एक ही दिन है। इसके मद्देनजर त्रिशूल हवाई अड्डा, आईवीआरआई और सैनिक एरिया में सतर्कता बढ़ा दी गई है। त्रिशूल और सेना इलाके में लगे पुलिस के जवान एके-47 रायफल से लैस रहेंगे।

देश में आतंकी गतिविधियां जारी हैं। यहां प्राचीन अलखनाथ मंदिर, त्रिशूल हवाई अड्डा, एशिया का प्रमुख संस्थान आईवीआरआई, यूबी एरिया मुख्यालय और आईटीबीपी कैंप है। पंद्रह अगस्त के दिन ही सावन का आखिरी सोमवार है। इससे शिवालयों में जबरदस्त भीड़ रहेगी। त्रिशूल के आसपास और सैनिक एरिया में दो-दो क्यूआरटी मोबाइल रहेंगी, जो 24 घंटे इलाके में भ्रमण करती रहेंगी। इसमें सवार पुलिस के जवान एक-47 और एसएलआर रायफल से लैस होंगे, जिससे जरूरत पर तुरंत सेना की मदद कर सकें। थाना कैंट और इज्जतनगर पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी अलावा पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था है। रविवार से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सभी सर्किल अफसरों से अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed