फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outrage against Bithri Inspector, refused to perform last rites

Bareilly News: बिथरी इंस्पेक्टर के खिलाफ आक्रोश, अंतिम संस्कार से किया इन्कार

Tue, 19 Dec 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Outrage against Bithri Inspector, refused to perform last rites
बरेली/बिथरी चैनपुर। धर्मपुर गांव में रविवार शाम नाली के विवाद में ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या के बाद मुख्य आरोपी ढाकल लाल समेत चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। मृतक के परिजन दिन में एसएसपी ऑफिस पहुंचे और इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। शाम को अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। बमुश्किल अंत्येष्टि कराई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसएसपी बताया कि दिन में जब झगड़ा हुआ था, तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऐसा किया होता तो हत्या की नौबत नहीं आती। वह लोग इंस्पेक्टर संजय सिंह से भी मिले थे, पर वह टालते रहे। पुलिस ने यह भी जरूरत नहीं समझी कि तमंचा किसने बेचा था, उसे गिरफ्तार भी नहीं किया।
विज्ञापन

शाम को परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। समझाने पर शाम पांच बजे अंतिम संस्कार हो सका। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकतम कार्रवाई की जा चुकी है। शुरू में घटनाक्रम को लेकर जो लापरवाही का आरोप है, उसकी जांच करा ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed