फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outdoor AC unit burst fire broke out in Army MCO at the bareilly junction

Bareilly: भीषण गर्मी में एसी की आउटडोर यूनिट फटी, बरेली जंक्शन पर आग लगने से मची अफरातफरी

Fri, 31 May 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 May 2024 04:29 AM IST
सार

बरेली जंक्शन पर बृहस्पतिवार को एमसीओ की छत पर फाइबर केबल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण एसी की आउटडोर यूनिट का फटना बताया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Outdoor AC unit burst fire broke out in Army MCO at the bareilly junction
जंक्शन पर बने एमसीओ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन पर स्थित सेना के एमसीओ (मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस) की छत पर फाइबर केबल में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। धुएं के साथ ऊंचीं लपटें उठने के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण एसी की आउटडोर यूनिट का फटना बताया जा रहा है। सूचना पर सेना के सप्लाई डिपो के अधिकारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


एमसीओ की छत पर अग्निकांड सुबह 11:20 बजे हुआ। यहां छत पर एसी की कई आउटडोर यूनिट लगी होने के साथ फाइबर केबल फैला हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एमसीओ की छत पर अचानक धुआं और फिर तेज लपटें उठने लगीं। 
विज्ञापन


इस दौरान धमाका भी हुआ। आरपीएफ-जीआरपी भी मौके पर पहुंचीं। एमसीओ समेत आसपास के भवनों की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। फायर ब्रिगेड और सैन्य कमांड यूनिट को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ सैन्य कमांड यूनिट से सैन्य अधिकारी और सेना के सप्लाई डिपो से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे के लिए एमसीओ को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एमसीओ में सेवाएं ठप रहीं। एमसीओ के पास ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को भी बंद कर दिया गया। पास ही स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट और पार्सल कार्यालय को भी अलर्ट कर दिया गया।  

पार्सल ऑफिस तक पहुंचती आग तो काबू करना होता मुश्किल
एमसीओ के पास ही रेलवे का पार्सल ऑफिस और डाक विभाग का कार्यालय भी है। यहां काफी तादाद में सामान और कागजात बिखरा रहता है। जिस फाइबर केबल में आग लगी, वह दोनों स्थानों पर जा रहा है। अगर यह आग पार्सल कार्यालय या डाक कार्यालय तक पहुंच जाती तो इसे बुझाना मुश्किल हो जाता। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काफी भीड़ भी रहती है। ऐसे में परिस्थितियां काफी विकट हो सकती थीं।

रेलवे और सेना की टीमें करेंगी जांच
रेलवे और सेना की टीमें अग्निकांड की जांच करेंगी। इस संबंध में डीआरएम ने भी रिपोर्ट तलब की है। रेलवे के विद्युत विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। मौके पर कई सैन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। उन्होंने आग लगने के संबंध में जानकारी जुटाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed