फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly: Our aim is discipline, no pressure on children to wear uniforms

हमारा उद्देश्य अनुशासन बनाना, बच्चों पर यूनिफार्म पहनने का कोई दबाव नहीं

Fri, 25 Sep 2020 11:31 AM IST
पवन चंद्रा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: पवन चंद्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 11:31 AM IST
सार

  • ज्यादातर स्कूल के प्रबंधन ने कहा- फिलहाल बच्चों को नई यूनिफार्म खरीदने की भी कोई जरूरत नहीं

विज्ञापन
bareilly: Our aim is discipline, no pressure on children to wear uniforms
demo photo - फोटो : demo photo

विस्तार

अभिभावकों की ओर से शिकायत की गई है कि स्कूल ऑनलाइन क्लास में बच्चों पर यूनिफार्म पहनकर बैठने का दबाव बना रहे हैं। इस पर स्कूलों का कहना है कि हमारा उद्देश्य अनुशासन बनाना है न कि बच्चों और अभिभावकों को परेशान करना। कहा कि यूनिफार्म पहनने का कोई दबाव नहीं है। स्कूलों का यह भी कहना है कि बच्चों को नई यूनिफार्म खरीदने की भी फिलहाल जरूरत नहीं।
विज्ञापन


स्कूलों ने यूनिफार्म तो बदली नहीं है, पुरानी यूनिफार्म सभी बच्चों के पास है ही। यदि फिर भी किसी बच्चे के पास नहीं है तो वह एक सफेद शर्ट पहनकर और टाई पहनकर बैठ जाएं तो क्या दिक्कत है। लेकिन यह भी एक सुझाव है अभिभावकों को, हमारी ओर से कोई दबाव नहीं बनाया गया है। 

विज्ञापन

हम बच्चे से जूते, मोजे और पैंट पहनने को नहीं कह रहे हैं। ऑनलाइन क्लास में बच्चे का चेहरा दिखता है। बच्चे के पास ड्रेस नहीं है तो एक सफेद शर्ट और टाई पहनकर बैठ सकता है। इससे अनुशासन का पालन होता है और सभी बच्चों में एकरूपता आती है, हमारा उद्देश्य सिर्फ यही है। हमने स्कूल की यूनिफार्म नहीं बदली है तो पुरानी भी पहनी जा सकती है। दबाव नहीं है।  - राजेश अग्रवाल, प्रबंधक, जीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा कभी किसी बच्चे से नहीं कहा गया है कि अगर वह यूनिफार्म में नहीं आएगा तो उसे पढ़ाया नहीं जाएगा। यह सिर्फ सुझाव दिया गया है। अक्सर ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चा सोता हुआ उठकर क्लास ज्वाइन कर रहा है। इस वजह से उसका वीडियो बंद कर दिया गया, ताकि अन्य बच्चों पर गलत संदेश न जाए। वहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी दिक्कतें होती थीं। कहा गया है कि यूनिफार्म न सही एक सफेद शर्ट में बच्चे बैठ जाएं, जिससे बच्चों में पहनावे को लेकर अच्छे और बुरे की हीनभावना न आए।  - वीके मिश्रा, प्रिंसिपल, डीपीएस


ऐसा सिर्फ स्कूलों की ओर से अनुशासन बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। पिछले पांच माह से चल रही ऑनलाइन क्लास में कई चीजों को नोटिस किया गया है। कभी कुछ बच्चे ऐसे कपड़े पहनकर बैठ जाते हैं कि जिस पर उन्हें कपड़े बदलने को कहना पड़ता है। फिर सब बच्चे उसी गपशप में लग जाते हैं। इसलिए बच्चों को कहा गया है कि वह स्कूल की यूनिफार्म में क्लास ज्वाइन करें, जिससे सिर्फ पढ़ाई पर फोकस हो सकें। - खालिद, पद्मावती कॉलेज 



हमारे स्कूल की ओर से बच्चों के ऊपर कभी यूनिफार्म पहनकर बैठने का कोई दबाव नहीं बनाया गया है। जरूरी नहीं है कि वह स्कूल की ही यूनिफार्म में बैठें। वह किसी भी यूनिफार्म में बैठकर पढ़ाई जारी रख सकते हैं।  - अमित रोनाल्ड चौहान, प्रिंसिपल, एसआर इंटरनेशनल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed