फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

बदला लेने को छात्रों ने तमंचे के साथ बुला लिए दो युवक

Thu, 21 Nov 2019 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। सुल्तानपुर स्थित अकाल अकेडमी के छात्रों के बीच चार दिन पहले हुए झगड़े के बाद बुधवार शाम बड़ी घटना होने से बच गई। एक गुट ने तमंचों से लैस बाहरी साथियों को बुला लिया। बात बढ़ने से पहले ही लोगों ने तमंचा लेकर पहुंचे दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्कूल की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

अकाल अकेडमी में स्कूली छात्रों में किसी बात को लेकर चार दिन पहले झगड़ा हो गया था, इस दौरान मारपीट भी हुई थी। बुधवार को एक गुट के छात्रों ने इसका बदला लेने के लिए अपने बाहरी साथियों को बुला लिया। मामले की भनक लगने पर बाहरी दोनों युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवकों के पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस को सौंपे गए युवक कुछ माह पहले बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजे गए थे। वे हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक बलवीर सिंह ने इस मामले में पूछने पर कहा कि वह किसी काम से पंजाब गए हुए हैं। इसलिए पूरी बात तो नहीं पता लगी, मगर स्कूल स्टाफ ने बताया है कि बुधवार शाम विवाद होने और दो युवकों को पुलिस को सौंपने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed