फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

अभी बारिश पीछा नहीं छोड़ेगी, कल के लिए फिर रहें तैयार

Sun, 19 Jan 2020 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। बीते दो दिन से धूप निकलने के बाद भी बर्फीली हवा ने कंपकंपी छुड़ा दी। 11 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा ने धूप को बेअसर कर दिया। शीतलहर और गलन से लोग लगभग उसी तरह परेशान दिखे जैसे बीते दिनों बादल और बारिश होने पर दिख रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कुछ देर तक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर तक धूप निकल आई। मगर 11 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चलने से धूप बेअसर दिखी। शाम को गलन और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रहने के बाद धूप निकलने की संभावना है। लेकिन बर्फीली हवा चलने से गलन और शीतलहर बरकरार रहेगी। रात में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आने की आशंका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि 21 जनवरी को भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने का अनुमान है। इससे आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश हो सकती है। धूप निकलने के आसार कम हैं, लेकिन कुछ देर तक सूर्य चमकेंगे और धूप बेअसर रहेगी। इसके बाद 22 और 23 जनवरी को आसमान साफ रहेगा, लेकिन 14 से 18 प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed