{"_id":"5debdcb88ebc3e1c0e3a432c","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly387157226","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों का बारहसिंगा पर हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों का बारहसिंगा पर हमला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गांव कनाकोर में जंगल से बाहर आए बारहसिंगा पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह घटना कनाकोर के समीप शुक्रवार शाम हुई। यहां जंगल से निकलकर आए एक बारहसिंगा को कई कुत्तों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों के अनुसार बारहसिंगा भागने के दौरान खेत में लगे कंटीले तारों में उलझ गया। पीछे से आए कुत्तों ने बारहसिंगा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल बारहसिंगा को लेकर समीप के पशु अस्पताल में पहुंची। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद बारहसिंगा की मौत हो गई।
जहानाबाद क्षेत्र में बारहसिंगा को घायल होने की जानकारी पर टीम को भेजा गया था। इलाज के दौरान घायल बारहसिंगा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को निस्तारित कर दिया गया। -संजीव कुमार, डीएफओ, वन एवं वन्यजीव प्रभाग