फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

कूड़ेदान घोटाले में 40 सचिवों की भूमिका संदिग्ध, नोटिस जारी

Thu, 21 Nov 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रखवाए गए कूड़ेदानों की खरीद में करोड़ो रूपये के घोटाले में 40 ग्राम पंचायत सचिवों ने नोटिस जारी किए गए हैं। डीएम ने डीपीआरओ के माध्यम से इन सभी का जवाब तलब कराया है। इससे पहले ब्लॉक स्तरीय कमेटियां जांच में 164 प्रधानों की भूमिका संदिग्ध पा चुकी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन अभियान में गांव-गांव कूड़ेदान रखवाए गए थे। ये कूड़ेदान ड्रम काटकर कम दामों में बनवाए लिए गए, इससे प्रति कूड़ेदान की लागत लागत एक हजार रुपये से भी कम आई। इसके बावजूद 7000 रुपये प्रति कूड़ादान कीमत दिखाकर ग्राम पंचायत निधि से भुगतान ले लिया गया। शिकायतें शासन तक पहुंचीं तो डीएम ने जांच के लिए टीम गठित की थी। तीन सदस्यीय टीम की जांच में गांवों में रखे कूड़ेदान ड्रम काटकर बनवाया जाना पाया गया। जांच कमेटी ने भी पाया कि प्रति कूड़ेदान की कीमत एक हजार रुपये भी नहीं थी, लेकिन खरीद 7000 रुपये दर्शायी गई।
विज्ञापन

बाद में ये कूड़ेदान कुछ ही दिन में बेकार होने लगे तो खलबली मच गई। लंबे समय तक मामला सुर्खियों में रहने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने ब्लॉक स्तरीय कमेटियां गठित कर जांच कराई। कमेटियों ने जांच रिपोर्ट में प्रधानों को कटघरे में खड़ा करते हुए 164 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को नोटिस जारी दिए थे। वहीं सचिवों की स्थिति भी गड़बड़ देखते हुए अब डीएम के आदेश पर 40 सचिवों को नोटिस जारी किए गए है। जवाब मिलने के बाद प्रधान और सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में गड़बड़ी मिलने पर 164 ग्राम प्रधानों को नोटिस भेजे गए थे। बुधवार को डीएम के आदेश पर 40 पंचायत सचिवों को भी नोटिस जारी किए गए है। जवाब मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed