फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

स्वास्थ्य विभाग ने 418 गांवों में आयुष्मान कार्ड बनाए ही नहीं

Wed, 20 Nov 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में स्वास्थ्य विभाग के अफसर ग्राम पंचायत स्तर पर काम करने के बजाय महज खानापूरी करने में लगे है। इसकी पोल हाल ही में शासन से एक पत्र में खुली। इस पत्र में बताया गया है कि जनपद के 418 गांवों में किसी भी लाभार्थी के आयुष्मान कार्ड ही नहीं बना है। गांवों की यह संख्या जिले के कुल गांवों की लगभग एक तिहाई है। शासन ने 30 नवंबर तक अभियान चलाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 94,000 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, लेकिन शासन के संज्ञान में आया है कि अभी 418 ऐसे गांव हैं जिसमें एक भी पात्र का गोल्डन कार्ड नहीं बना। यानी 82,353 लाभार्थी इससे छूट गए हैं। इतनी बड़ी संख्या स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है और आमजन के लिए यह हैरान करने वाली है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने जिन गांवों के लोगों के कार्ड नहीं बने हैं, उन गांवों की सूची भी ब्लॉकवार भेजी है। साथ ही 30 नवंबर तक वंचित गांवों के सभी पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा जनपदवार की गई समीक्षा के दौरान ये गांव पकड़ में आए। इससे स्पष्ट है कि अभियान शुरू होने से पूर्व या तो ठीक से कार्ययोजना नहीं बनाई गई या कार्ययोजना के अनुसार गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कैंप नहीं लगाए जा रहे। इसको लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव भी आगाह कर चुके हैं। इसके बावजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के कुल 1,73,000 लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के कुल 3,353 लाभार्थी चयनित हैं। इसमें से लगभग 94,000 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। अब तक 4,300 लोगों को गोल्डन कार्ड का लाभ भी मिल चुका है। आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थी अपने परिवार के नामित सदस्य का सालाना पांच लाख रुपये का इलाज निशुल्क करा सकता है।

ब्लॉक वार छूटे गांवों की संख्या
ब्लाक गांवों की संख्या
अमरिया 57
बरखेड़ा 13
बिलसंडा 26
बीसलपुर 37
ललौरीखेड़ा 23
मरौरी 31
पूरनपुर 321
000
सूची में कई ऐसे गांव भी शामिल हैं, जहां मात्र दो या तीन ही लाभार्थी हैं। कुछ ऐसे गांव भी शामिल हैं, जहां एक भी लाभार्थी नहीं है। फिलहाल इस मामले में गहनता से कार्य चल रहा है। 30 नवंबर तक गोल्डन कार्ड बना दिए जाएंगे। -अटलमणि शुक्ल, जिला समन्वयक, आयुष्मान योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed