फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

रोटरी क्लब के सदस्य की डेंगू से मौत

Sun, 03 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। मौसम बदलने के बाद भी संक्रामक रोगों का प्रकोप नहीं थम रहा है। शहर निवासी एक रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य शमशुल हसन खां (62) की इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक उनकी मौत डेेंगू से हुई है। वहीं पूरनपुर में एक मेडिकल स्वामी सहित दो लोगों की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के बेलो वाले चौराहा निवासी एवं रोटरी क्लब के शमशुल हसन खां (62) छह दिन पूर्व बुखार की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारवालों ने बताया कि वहां उन्हें खून की उल्टी हुई। डाक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। वह 20 वर्षों से वह रोटरी क्लब से जुड़े थे। उनके निधन पर रोटरी अध्यक्ष अनिल, एसपीएस संधू, सतीश जायसवाल, देवेश बंसल, डीएस बख्शी, घनश्याम अग्रवाल, सचिव राजीव मेहरोत्रा, अवधेश गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी ग्यासुद्दीन उर्फ गुड्डू (32) का नगर के माधोटांडा रोड पर मेडिकल स्टोर था। करीब आठ दिन पहले बुखार आने पर गुड्डू को पहले नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उनको बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन की हुई शोकसभा में मेडिकल स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इधर, गांव उदैय्यापुर निवासी मैकूलाल की पांच वर्षीय पुत्री चंदा को बुखार के चलते शनिवार को सीएचसी लाया गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब तक चंदा को जिला अस्पताल ले जाया जाता। इससे पहले सीएचसी में उनकी मौत हो गई। चंदा का इलाज करने वाले डॉ. विनीत ने बताया कि चंदा की मांस पेशियों में अकड़न थी। इससे उसे बुखार भी आ रहा था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन इससे पहले उसने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग दवाई की आपूर्ति में एसडीएम ने पकड़ी गड़बड़ी
पूरनपुर। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि बुखार के प्रकोप के चलते फॉगिंग की मांग लोग कर रहे हैं। फॉगिंग में गड़बड़ी आदि को लेकर जांच की गई। जांच में फॉगिंग दवाई की आपूर्ति सहित अन्य गड़बड़ियां पाई गई हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed