{"_id":"5d963d9b8ebc3e93b85d23a3","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly3787547195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का उल्लंघन बताकर एआरटीओ ने काटा चालान, युवक ने वायरल किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का उल्लंघन बताकर एआरटीओ ने काटा चालान, युवक ने वायरल किया वीडियो
Fri, 04 Oct 2019 07:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की सख्ती के बाद पब्लिक भी अधिकारियों को नियमों की सीख देने में जुट गए हैं। ऐसा ही एक वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। बताते हैं कि एआरटीओ ने मंडी समिति गेट पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार का चालान कर दिया। इसके बाद बाइक सवार ने एआरटीओ की बगैर सीट बेल्ट लगाए वीडियो फुटेज को वायरल कर दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो से विभाग की जमकर फजीहत हो रही है। एआरटीओ ने वीडियो को फर्जी होने का दावा किया है।
गुरुवार दोपहर को अचानक फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर तेजी से वायरल हुए वीडियो को मंडी समिति गेट का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल करने के दौरान कहा जा रहा है कि दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक का एआरटीओ ने बेवजह चालान कर वसूली की। फिर जब एआरटीओ बिना सीट बेल्ट लगाए सरकारी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो बाइक सवार ने वीडियो बनाया है। यह सवाल किए कि नियम सिर्फ पब्लिक के लिए हैं, अधिकारियों के लिए नहीं?
बाइक सवार कौन था और मौके पर क्या हुआ, इसकी स्थिति वीडियो में स्पष्ट न हई हो, लेकिन चंद मिनट में ही वीडियो चर्चा का विषय बन गया। उधर, एआरटीओ इसको गलत तरीके से पेश किया जाना बता रहे हैं। एआरटीओ अमिताभ राय का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को मंडी समिति के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। नियम उल्लंघन पर एक बाइक सवार का चालान किया गया तो उसने दबाव बनाने के लिए कुछ लोगों को इकट्ठा कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सीट बेल्ट न लगाने के सवाल पर कहा कि वह हमेशा नियमों का पालन करते हैं। दरअसल, वीडियो उस वक्त बना है, जब वह खड़ी गाड़ी में बैठकर चालान कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है।