फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

नशे ने खत्म कर दीं दो जिंदगियां

Tue, 16 Jun 2015 01:24 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Jun 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन

 नशे की लत किस कदर जिंदगियां और घर की खुशियां निगल जाती है, यह बात एक बार फिर साबित हुई। स्मैक का आदी एक शख्स परिवारवालों के लत छुड़ाने की कोशिश से तंग आकर फंदे पर लटक गया। वहीं, दूसरे मामले में एक शख्स के दिमाग पर शराब इस कदर हावी हुई कि उसने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।  

विज्ञापन

 
मामला- एक
स्मैक नहीं मिली तो फंदे पर झूल गया
बरेली। किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में सोमवार सुबह एक अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों को जानकारी हुई तो चीखपुकार मच गई। आनन-फानन उसे उतारकर डॉक्टर को बुलवाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बाकरगंज चौकी प्रभारी उमेश यादव मृतक के घर पहुंचे तो बताया गया कि मौत स्वाभाविक है और कोई कार्रवाई न की जाए। इसके बाद पुलिस लौट गई। बताया जा रहा है कि मृतक स्मैक का आदी था। घरवालों ने महीने भर से उसकी लत छुड़ा रखी थी। इससे वह परेशान था। खाना भी घरवाले जबरदस्ती दे रहे थे। स्मैक न मिलने से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


सलाह
घर पर न करें नशा छुड़ाने की कोशिश
मानव संसाधन नशा उन्मूलन केंद्र की संचालिका शकुंतला जौहरी ने बताया कि नशा छुड़ाने के लिए घर पर मरीज को नजरबंद करने का तरीका हरगिज नहीं अपनाना चाहिए। चूंकि, नशा न मिलने पर मरीज का बदन टूटता है और काफी तकलीफ होती है, इसलिए उसे केंद्र में भर्ती कराना चाहिए। यहां ी उन्हें दवाएं दी जाती हैं और डॉक्टर से लेकर काउंसलर तक की देखरेख में  रखा जाता है। इस स्थिति में भी साठ फीसदी मरीज ही पूरी तरह सही हो पाते हैं। तमाम लोग केंद्र से सुधरकर जाने के बाद फिर नशे की लत पाल लेते हैं। इन्हें दोबारा या कई बार केंद्र में लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला-दो
शराब के नशे में खुद को लगाई आग
कोतवाली क्षेत्र स्थित मठ की चौकी में शराब की दुकान के सामने गली में रहने वाला नवल रिक्शा चालक था। तीन साल पहले पत्नी की मौत के बाद से वह शराब का लती हो गया था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में वह घर आया। यहां हंगामा करने के बाद केरोसिन की केन लेकर गली से बाहर निकला और शराब की दुकान के सामने चौराहे पर खड़े होकर तेल अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। इससे अफरा-तफरी मच गई। नवल  छटपटाता हुआ इधर-उधर भागने लगा। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और जिला अस्पताल ले गए। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद घरवाले शव ले गए। परिवार में मां लक्ष्मी और भाई रिंकू हैं। लक्ष्मी रोते हुए कहा कि शराब ने उनका घर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed