फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

सर्वमान्य हल के बाद ही कुतुबखाना में नमाज होगी

Tue, 16 Jun 2015 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

 कुतुबखाना मस्जिद में सर्वमान्य समझौता या फैसला होने तक ताला लगा रहेगा। सर्वमान्य हल निकलने के  प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक हल नहीं निकलेगा, तब तक मस्जिद का न तो ताला खुलेगा और न ही नमाज हो पाएगी।  सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी और पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। एक मजिस्ट्रेट भी वहां पर निगरानी करेंगे। रमजान और सावन के मद्देनजर शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के लिए  डीएम और एसएसपी से 16 जून तक व्यवस्थाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर प्रमांशु और डीआईजी आरकेएस राठौर ने संयुक्त रूप से मंडल के चारों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी के साथ समीक्षा की । समीक्षा के दौरान  सर्वाधिक जोर बरेली शहर की कानून व्यवस्था को लेकर रहा। कुतुबखाना मस्जिद में इमाम की तैनाती के बाद बरेलवी और देवबंदियों के बीच बवाल, करमपुर चौधरी में सकलैनी और रजवी के बीच संघर्ष, बानखाना में एक ही समुदाय के दो पक्षों में बवाल तथा संवेदनशील क्षेत्र गुलाबनगर के मंदिर से हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित करने के बाद माहौल खराब करने की कोशिश बैठक में चिंता का विषय रही। कमिश्नर और डीआईजी ने कहा कि इन सभी को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन का रमजान तथा सावन में कड़ा रुख रहेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि शहर के दस प्रमुख स्थानों पर 31 लाख रुपये की लागत से वायरलैस सिस्टम पर आधारित सीसी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। अधिक क्षमता वाले ये कैमरे 100 फीट ऊंचे टावर पर लगाए जाएंगे। जिनका वायरलैस सिस्टम से सेंट्र्ल कंट्रोल और पर्यवेक्षण होगा। इनके लिए धनराशि की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगे सीसी कैमरे
सेटेलाइट चौराहा, चौकी चौराहा, बानखाना, कोहडापीर, मीरा की पैंठ, चौकी मठ, शाहदाना, कुतुबखाना, चौपुला चौराहा, तथा शाहमतगंज।


कुतुबखाना मस्जिद के गेटों पर पीएसी तैनात
पुलिस प्रशासन ने कुतुबखाना मस्जिद में सोमवार को पुलिस बल के अलावा दोनों गेटों पर पीएसी के  जवान लगा दिए।  हालांकि बरेलवी मसलक के लोगों ने पहले ही 15 जून को प्र्स्तावित मस्जिद में नमाज पढ़ने की घोषणा को वापस ले लिया था। उसके बावजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी सतर्कता बरते हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व में तैनात पुलिस के अलावा 35 जवान और लगाए गए थे, जिनमें पीएसी के जवान भी शामिल हैं।

‘कुतुबखाना मस्जिद में डीएम का आदेश का सख्ती से पालन होगा। दोनों पक्षों के विवाद को निपटाने के लिए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के समक्ष दोनों को अपना-अपना पक्ष रखना है। समझौता या डीएम का नया आदेश जारी होने तक किसी को कुतुबखाना मस्जिद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पूर्व की भांति ताला लटका रहेगा। सुरक्षा कड़ी करते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है’ - आलोक कुमार, एडीएम सिटी

बानखाना में इसी सप्ताह से अस्थाई चौकी
एडीएम (सिटी) आलोक कुमार ने कहा है कि बानखाना में दो पक्षों के बवाल के बाद अस्थाई चौकी स्थापित करने के आदेश किए हैं। एसपी सिटी ने कहा है कि रमजान से पहले वहां पर अस्थाई चौकी काम करना शुरु कर देगी।


कोई नई परम्परा शुरू न होने पाए: आईजी
बरेली। आईजी जोन विजय सिंह मीना ने कहा कि रमजान और सावन के त्यौहार आ रहे हैं। ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करके अधिकारी अभी से वहां फोर्स तैनात करा दें। किसी भी हाल में कोई भी नई परम्परा नहीं शुरू होने पाए। खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
जोन सभागार में अपराध एंव कानून व्यवस्था की बैठक में उन्होंने कहा कि रमजान माह आने वाला है। ईद उल फितर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखने हैं। ताकि कहीं भी कोई समस्या नहीं होने पाए। त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहर के गण्यमान्य लोगों की भी इसमें मदद लें। अमन कमेटियों की बैठक करके यह पता कर लें कि कहां-कहां विवाद हैं। उन विवादों को प्रभावशाली लोगों के साथ बैठकर निपटा लें। पिछले सालों के सिर्फ रमजान में होने वाले विवादों पर ही ध्यान न दें। बल्कि अन्य पर्वों के विवादों की भी गहन समीक्षा कर लें। क्षेत्राधिकारी अपने-अपने इलाकों का भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा कर लें। तरावीह और सहरी के समय पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि धार्मिक स्थलों में साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा सकता है। इसलिए वहां कड़ी नजर रखने की जरूरत है। आईजी ने सावन के मौके पर भी सतर्कता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को रिजर्व में रखने के आदेश दिए। साथ ही आपराधिक मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डीजीपी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बारीकी से पूछा। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ गुंडाएक्ट, जिला बदर की कार्रवाई करने को कहा।  अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी आरकेएस राठौर, एसएसपी धर्मवीर यादव, एसपी शाहजहांपुर बबलू कुमार, एसएसपी बदायूं सोमित्र यादव आदि मौजूद रहे।  




रमजान में धार्मिक स्थलों के निकट होगी विशेष सफाई
बरेली। 19 जून से रमजान शुरू हो रहे हैं। नगर निगम रमजान तक मुस्लिम इलाकों में धार्मिक स्थलों के निकट विशेष सफाई कराने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को नगर निगम में सफाई निरीक्षकों की मीटिंग बुलाई गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसपीएस सिंधू ने बताया कि पवित्र माह रमजान में मुस्लिम बहुल इलाकों में धार्मिक स्थलों के निकट प्रतिदिन विशेष सफाई और चूने का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को खास निर्देश जारी किए गए हैं। चीफ सफाई निरीक्षक प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

जनरेटर से होगी पेयजल सप्लाई
बरेली। रमजान में बिजली कटौती कम होने की उम्मीद है। फिर भी अगर बिजली कटौती होती है तो नगर निगम के जलकल विभाग ने मुस्लिम बहुल इलाकों में पेयजल आपूर्ति के विशेष इंतजाम किए हैं। महाप्रबंधक जलकल एमएल मौर्य ने बताया कि रमजान तक नलकूपों से सुबह, दोपहर और शाम पानी की सप्लाई सुचारू रहेगी। बिजली कटौती होने की स्थिति में जनरेटरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। पेयजल की किल्लत से निपटने के लिए पांच टैंकरों की भी व्यवस्था रहेगी। जहां जरूरत होगी, वहां टैंकर से पानी भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed