{"_id":"01c3f9436e323df03bc35a49b8d6021e","slug":"other-hindi-news-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल, पराग, नोवा और मदर के दूध व दही के छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमूल, पराग, नोवा और मदर के दूध व दही के छह नमूने लिए
बरेली
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को शहर में छापे मारकर दूध और दही के छह नमूने लिए हैं। शहामतगंज में बिक रहे कटे और सड़े फलों को ढकेलों से फिकवाया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि दोबारा कटे फल बेचे तो चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली में मदर डेयरी और फतेहपुर में अमूल के दूध का नमूना फेल होने के बाद शहर के मलूकपुर में निशा ट्रेडर्स के यहां से अमूल के पैक्ड दूध का नमूना लिया है। इसी तरह इंदिरा नगर से अमूल के दूध और दही का नमूना लिया गया। कलक्ट्रेट के निकट पराग डेयरी की गाड़ी से पैक्ड दूध का नमूना लिया। पुलिस लाइन के निकट अरोरा कांपलैक्स में डीके एजेंसी से मदर डेयरी के पैक्ड दूध का नमूना लिया। अयूब खां चौराहा स्थित नोवा एजेंसी से नोवा के पैक्ड दूध का नमूना लिया। दूध के इन नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जैसवाल ने बताया कि दूध, दही तथा फल के नमूने लेने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ में खुले में बिक रहे कटे फलों को नष्ट करने का अभियान भी जारी रहेगा।
विज्ञापन