फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

फेसबुक पर ‘बेशर्म’ वायरस

Wed, 10 Jun 2015 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

फेसबुक आपको कभी भी अपनों के बीच शर्मिंदा करा सकता है, क्योंकि फेसबुक पर आपकी प्राइवेसी अब सुरक्षित नहीं रही। हैकर यूजर की आईडी हैक कर उस पर अश्लील वीडियो का वायरस पोस्ट कर रहे हैं। यह पोस्ट केवल यूजर के वॉल तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसके दोस्तों को भी टैग हो रहा है। अश्लीलता का यह ‘शर्म’ वायरस कुछ ही मिनट में फेसबुक अकांउट पर हमला कर सोशल मीडिया के मंच पर आपको शर्मशार कर देगा। गलतफहमी के चलते फेसबुक पर दोस्तों के बीच वीडियो टैग करने को लेकर विवाद भी हो रहा है। फेसबुक उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे उनकी साफ-सुथरी छवि परिचितों के बीच तार-तार हो रही है।

विज्ञापन

 फेसबुक यूजर ऐश्वर्य सिंह जो इलाहाबाद के रहने वाले हैं मंगलवार को उनके अकांउट के वॉल पर दर्जनों की संख्या में अश्लील वीडियो पोस्ट हो गये। यह वीडियो उनके दोस्तों को भी टैग हुआ। यह जानकारी उन्हें किसी मित्र ने दी तो वह अवाक रह गए। बरेली के फेसबुक यूजर नवनीत और लखनऊ के सौवीर भी इस ‘शर्म’ वायरस की चपेट में आ गये। दोनों लोगों के वॉल पर ऐसे वीडियो टैग हुए। दोनों युजर्स ने अपने दर्द को फेसबुक पर दोस्तों से साझा किया। ऐसा ही वाकया सिंधु नगर निवासी हरिओम शुक्ला और संजय यादव के साथ भी हुआ। फेसबुक यूजर्स को इस ‘शर्म’ वायरस के करतूत से शर्मिंदा होने से बचने के लिए तकनीकी रूप से सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

फेसबुक अपने उपभोक्ताओं की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर तमाम उपाय करता रहा है। हैकर्स ने सबसे बड़े और सुरक्षित सोशल मीडिया प्लेटफार्म के नेटवर्क में भी सेंध लगा दिया है। इससे सोशल मीडिया साइट की छवि को बट्टा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल एक्सपर्ट और एसएसपी के पेशकार भी बने शिकार
पुलिस साइबर सेल एक्सपर्ट उमेश त्यागी भी इस वायरस के चपेट में आ गये। उनका कहना है कि हैकर्स ने उनके मैसेज बॉक्स और वॉल पर 15-20 वीडियो पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि एसएसपी के पेशकार भी इसकी चपेट में आ गये। उनके वॉल पर भी अश्लील वीडियो वायरल हुए।

विदेशी हैकर्स भेज रहे हैं वायरस
पुलिस साइबर सेल एक्सपर्ट उमेश त्यागी ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद उन्होंने वीडियो के लिंक चेक किये तो पता चला कि विदेशों में बैठे हैकर्स यह जालसाजी कर रहे हैं। वह फर्जी फेसबुक आईडी के जारिए वायरस को आईडी पर भेज रहे हैं।


क्या बरतें सावधानी-
-सिक्योरिटी कोड को अपडेट करें
- नया पासवर्ड रखें
- टैग ऑपशन को ब्लॉक कर दें
- लंबा पासवर्ड रखें
वर्जन
इस संबंध में हैदराबाद स्थित फेसबुक के नोड्ल अधिकारी को शिकायत दर्ज करा दी गई है। साथ ही इस संबंध में कैलीफोर्निया स्थित फेसबुक के हेड आफिस को शिकायती मेल भेजी गई है। आज वहां से जवाब आने की संभावना है।
- उमेश त्यागी, पुलिस साइबर सेल एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed