फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

आसमान से बरसी आग, पारा 44 के पार

Wed, 10 Jun 2015 01:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

 लगातार दो दिन से बरकरार 44 डिग्री सेल्सियस तापमान ने जिले के लोगों में तपिश से हाहाकार मचा दिया। मंगलवार को बाहर सड़क पर निकलने की हिम्मत जुटानी लोगों को मुश्किल हो गई। दोपहर को तेज धूप और लू त्वचा को झुलसा रही थी। भीषण गर्मी इतनी कि कूलर और एसी भी फेल हो गए। ऊपर से बिजली की बेतहाशा कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। हालांकि शाम कुछ देर के लिए बादल गहराए लेकिन बरसे नहीं। इससे आम जनमानस को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखी। शहर की सड़कों पर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने 15 व 16 जून से प्री-मानसून बारिश की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण गर्मी और बढ़ गई। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री था और न्यूनतम 28.6 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पंतनगर स्थिति गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानशाला के प्रभारी डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि राजस्थान से गर्म हवाओं के झोंके लेकर आ रहीं पछुआ हवाओं से तापमाप बढ़ रहा है और 12 जून तक तापमान में इसी तरह वृद्धि की संभावना है, हालांकि उन्होंने 13 व 14 जून को हल्की बारिश को बाद 15-16 जून से प्री-मानसून बारिश की उम्मीद जताई है, लेकिन तब तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। वहीं, बेतहाशा गर्मी से के साथ बिजली कटौती भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed