फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

तो बरेली में मैगी पर प्रतिबंध नहीं

Wed, 10 Jun 2015 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

 लगता है कि बरेली में मैगी पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध का कोई असर नहीं है। इसीलिए शहर में जगह-जगह बिक्री के लिए खुलेआम दुकानों पर मैगी के पैकिट रखे हुए हैं। मंगलवार को डीएम के आदेश पर कराई गई छापेमारी में यह खुलासा हुआ और आधा दर्जन दुकानों से मैगी के 225 पैकिट जब्त करके उन्हें नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

पिछले माह बाराबंकी में मैगी के नमूनों में सीसा की मात्रा अधिक पाए जाने पर देश के विभिन्न शहरों में नमूने लिए गए थे। इन सभी में सीसा की मात्रा अधिक पाई गई, जिसके आधार पर शुरुआत में तो र्कई प्रांतों की सरकार ने मैगी पर प्रतिबंध लगा दिया । लेकिन पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने पूरे देश में इसे प्रतिबंधित कर दिया था। दो दिन इन पैकिटों को समेटने के लिए दिए गए थे। इसके बावजूद बरेली शहर में मैगी की बिक्री होती रही।
विज्ञापन

दो दिन पहले डीएम के संज्ञान में यह लाया गया कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में मैगी के पैकिट बिक रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम को अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अजय जैसवाल के साथ शहर के शहामतगंज, कोहड़ापीर, सिटी पोस्ट आफिस सिविल लाइन तथा अन्य स्थानों पर छापे मारे। इन छापों में 225 मैगी के पैकिट मिले, जिनको टीम ने अपने सामने नष्ट करा दिया। टाीम के प्रभारी ने बताया कि हालांकि दुकानदारों का कहना है कि यह बचे हुए पैकिट थे, जिनको वापस किया जाना था। सवाल यह है कि ये पैकिट वापस किए जाने थे को कार्टून में बंद करके क्यों नहीं रखे गए। ये पैकिट अन्य सामान की बिक्री के साथ रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed